Rupert Murdoch Marriage : मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल में 5वीं शादी करेंगे, जानिए कौन है लेस्ली स्मिथ

 | 
Rupert Murdoch Marriage

Rupert Murdoch Marriage : अरबपति मीडिया बिजनेस टाइकून रूपर्ट मर्डोक अब 92 की उम्र में पांचवी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खुद से 26 साल छोटी एन लेस्ली स्मिथ से बीते शुक्रवार सगाई कर ली है। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग पहनाकर प्यार का इजहार किया। कहा जा रहा है कि इसी साल गर्मियों में रूपर्ट मर्डोक अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड एन लेस्ली स्मिथ से शादी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया है। मर्डोक ने खुलासा किया कि दोनों की पहली मुलाकात पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।

जिस महिला मर्डोक से शादी होने वाली है उसके पति चेस्टर स्मिथ की 14 साल पहले मौत हो गई थी। मर्डोक की पिछली शादियों से छह बच्चे हैं। अरबपति मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ अपनी खुशी साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि वह पहले डरे हुए थे कि लेस्की स्मिथ उनके प्रस्ताव को ठुकरा देंगे। हालाँकि, उन्हें खुशी है कि उन्होंने स्मिथ से शादी करने के लिए कहने का साहस जुटाया और उन्होंने स्वीकार कर लिया। मर्डोक ने अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल को अगस्त 2022 में तलाक दिया था।

मर्डोक का कहना है कि वह लेस्की के पति को पहले से ही जानता था। पिछले साल, जब मैंने लेस्ली को कैलिफोर्निया में एक संगीत समारोह में देखा, तो मुझे प्यार हो गया। उस कार्यक्रम में करीब 200 लोग थे। मैं उनसे मिला और हमने कुछ देर बात की। दो हफ्ते बाद, मैंने उसे फोन किया और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।”

स्मिथ के दिवंगत पति चेस्टर स्मिथ एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे। वह 14 साल से विधवा हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि मर्डोक की तरह, उनके दिवंगत पति एक व्यापारी थे। स्मिथ के अनुसार, उन्हें विश्वास है कि उनके और मर्डोक के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण साबित होंगे।

मर्डोक की पिछली शादियों से 6 बच्चे 

मर्डोक के पिछले विवाहों से छह बच्चे हैं। उसने कहा कि वह और स्मिथ दोनों अपने शेष जीवन को एक साथ बिताने के लिए उत्सुक हैं। दोनों ने अपना समय कैलिफोर्निया, मोंटाना, न्यूयॉर्क और यूके के बीच विभाजित करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे परिणय सूत्र में बंधेंगे।

ये भी पढ़ें :  Punjab News : अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में चल रहा था धरना, पुलिस ने एयरपोर्ट रोड कराया खाली, प्रदर्शनकारियों टेंट को उखाड़

ये भी पढ़ें : Punjab News : अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार नहीं करने पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- 80,000 पुलिस वाले क्या कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें : France Government : फ्रांस में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने वाला बिल अब कानून बना, विरोध के बीच 2 साल बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

ये भी पढ़ें : Mehul Choksi : PNB घोटाले के आरोपी चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस किया रद्द, भगोड़ा मेहुल घूमेगा आजाद

ये भी पढ़ें : Salman Khan : एक्टर के घर के बाहर फैंस का इकट्ठा होना बैन, सलमान खान की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस अलर्ट

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब CM का पुलिस अधिकारियों पर एक्शन, पीएम सुरक्षा मामले में पूर्व DGP समेत तीन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ें : Russian President : 'अरेस्ट वॉरंट' के बाद क्या भारत आने पर गिरफ्तार हो सकते हैं राष्ट्रपति पुतिन! क्या है इंटरनेशनल कोर्ट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics