Best Vastu Plants For Home : आपके गुड लक चार्म को बढ़ा देंगे मुख्य द्वार पर लगे ये पौधे, घर में नहीं रहेगी धन की कमी

 | 
Best Vastu Plants For Home

Best Vastu Plants For Home : घर में पेड़ पौधे ना केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी  का भी संचार करते है। वही वास्तु (Vastu) के अनुसार घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए भी पेड़-पौधे लगाए जाते है।  ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर  में खुशहाली का आगमन होता है।  आइए जानते हैं, वह कौन से पौधे हैं, जिन्हें लगाने से न केवल आपके घर का वातावरण महकेगा बल्कि आपके घर सकरात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होगा। 

Tulsi Plant धन को आकर्षित करता है     

Best Vastu Plants For Home

धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को सकारात्‍मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। दूसरा तुलसी का पौधा इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि यह दिन और रात दोनों वक्‍त में ऑक्‍सीजन छोड़ता है। जब इस पौधे को मुख्‍य द्वार पर लगाया जाता है तो यह आस-पास के वातावरण को महकाने के साथ ही सकारात्‍मक ऊर्जा से भर देता है और आपके घर के लिए लकी माना जाता है। कहते हैं कि तुलसी का पौधा धन को भी आकर्षित करता है।

Jasmine Plant पॉजिटिव एनर्जी वाला माना जाता है

घर के लिए जैस्मिन प्‍लांट (Jasmine Plant )बहुत ही लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला माना जाता है। इसे चमेली का पौधा भी कहा जाता है । इसकी भीनी-भीनी खुशबू आपके घर और आंगन को  म‍हका देती है। कहते हैं कि अगर मुख्‍य द्वार पर चमेली का पेड़ लगाएं तो न सिर्फ यह आपके घर को सुगंध से भर देगा बल्कि धन में भी वृद्धि करेगा।

Shami Plant देगा क़र्ज़ से मुक्ति 

शमी के पौधे (Shami Plant ) का संबन्ध शनिदेव से माना जाता है।  इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए और इसकी रोज पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि शमी का पौधा लगाने से घर से बीमारियां या कोई अन्य कष्ट दूर होते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

Money Plant सुख समृद्धि में करता है वृद्धि 

Best Vastu Plants For Home

वास्तु के हिसाब से मनी प्‍लांट ( Money Plant) को बहुत ही लकी मन जाता है। इस पौधे को मुख्‍य द्वार पर लगाने से आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। कहते हैं कि मनी प्‍लांट को चाहे घर के अंदर लगाएं या फिर घर के बाहर, यह सदा ही खुशियों को बढ़ाने वाला माना जाता है। वही  मनी प्‍लांट की बेल को मुख्‍य द्वार पर लगाने ये यह आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि करता है।

एयर प्‍यूरिफाइंग प्‍लांट है Palm Tree

घर के मुख्य गेट पर पाम ट्री (Palm Tree) को लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्‍प के तौर पर देखा जाता है। पाम ट्री को एयर प्‍यूरिफाइंग प्‍लांट माना जाता है। इसकी देखभाल करना भी बेहद आसान होता है और इसे एक बार लगाने के बाद सिर्फ पानी देने के के अलावा और कुछ नहीं करना होता है। ऐसा कहा जाता है कि पाम ट्री को जब मुख्‍य द्वार पर लगाया जाता है तो यह पॉजिटिव एनर्जी ची के फ्लो को बढ़ाता है। जिससे आपके घर में पॉजिटिव वाइब्‍स बढ़ती हैं।

अनार का पौधा करैगा भाग्य में वृद्धि 

घर के मुख्य द्वार के दाईं तरफ अनार का पौधा लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों के भाग्य खुल जाते हैं। वही दाईं तरफ अनार का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर आकर्षित होकर घर में वास करते है। 

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Spider Plant Benefits: स्पाइडर प्लांट Wealth के साथ Health का भी देता है फायदा, लेकिन सही दिशा का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics