Sukhwinder Singh Sukhu taks Oath: आज से सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ में हिमाचल की कमान, बने 15वें मुख्यमंत्री...

 | 
Sukhwinder Singh Sukhu taks Oath

Sukhwinder Singh Sukhu taks Oath : कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिमला के रिज मैदान में रविवार को आयोजित एक औपचारिक समारोह में राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें : HIMACHAL CM SUKHWINDER SINGH SUKHU: HRTC बस ड्राइवर के बेटे के हाथ हिमाचल की सत्ता का स्टीयरिंग

ये मंत्री रहे मौजूद 

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: गर्लफ्रेंड ने किसी और से कर ली शादी, 17 साल के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम...

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का हिस्सा भी रहे 

चार बार के विधायक, 58 वर्षीय सुक्खू, राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं और एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं। वह जमीनी स्तर के राजनेता हैं। वहीं आपको बात दें कि 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे और छह बार के मुख्यमंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह को पसंद न आने पर भी उन्होंने अपने मन की बात कही।

2003 में जीता था विधानसभा चुनाव  

सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और तैयार करने के पक्षधर रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि वह गांधी परिवार के वफादार हैं, सुक्खू एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। वह अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और एनएसयूआई के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। वह राज्य में एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। सुक्खू ने 2003 में पहली बार नादौन से विधानसभा चुनाव जीता था।  

Sukhwinder Singh Sukhu taks Oath

यह भी पढ़ें : Crime News: पत्नी ने दो बार सेक्स करने से किया इनकार तो पति ने कर दी ये हरकत...

यह भी पढ़ें : Jharkhand Murder News : ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी पर दाग दी तीन गोलियां, मामला जान दहल जायेगा आपका दिल

यह भी पढ़ें : Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के सभी आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट

यह भी पढ़ें :  Online Fraud : कारोबारी से 16.24 करोड़ की ठगी, इस तरह फंसाया जाल में ...

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: श्रद्धा के टुकड़े करने के कुछ दिन बाद घाव का इलाज कराने गया था आफताब, जानें डॉ....ने क्या कहा...

Connect with Us on | Facebook

National

Politics