Republic Day 2023: दिलचस्प बातों से जुड़ा 26 जनवरी का दिन

- शायद ही आप इस बारे में जानते होंगे
 | 
Republic Day 2023

Khari Khari, News Desk: Republic Day 2023: इस साल देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।हर भारतीय के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास है क्योंकि ये भारत में जनतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। 1950 में भारत का संविधान लागू होने के बाद से हर साल 26 जनवरी को इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। हर साल इस दिन को काफी हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। क्या आप इस बारे में जानते हैं कि भारत का पहला गणतंत्र दिवस कब, कैसे और कहां मनाया गया था।आज हम आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -

गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत 

आजादी के बाद भारत ने पहली बार 26 जनवरी 1950 को अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। देश का संविधान लागू होने पर दिल्ली में इसे मनाने की शुरुआत हुई। इस खास मौके पर पुराना किला के सामने स्थित इरविन स्टेडियम में पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड रखी गई थी। अब इस जगह पर चिड़ियाघर है। इरविन स्टेडियम को बाद में नेशनल स्टेडियम और अब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के नाम से जाना जाता है।

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस से जुड़े 26 रोचक तथ्य, जानें- कहां हुई थी  पहली परेड - Where was First Republic day parade done Know the 26  Interesting Facts of 26 January Celebration Jagran Special

इसी दिन मिला देश को अपना पहला राष्ट्रपति

26 जनवरी 1950 के दिन ही देश को अपना पहला राष्ट्रपति भी मिला था। सुबह 10:18 पर देश का संविधान लागू होने के 6 मिनट बाद 10:24 पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में भी घोषित किया था। पहला गणतंत्र दिवस मनाते हुए प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इरविन स्टेडियम में देश का तिरंगा भी फहराया था।

ऐसे मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के शपथ लेने के बाद 10ः30 मिनट पर 30 तोपों की सलामी दी गई। 30 तोपों को सलामी देने की यह परंपरा 70 के दशक तक जारी रही बाद में 21 तोपों की सलामी दी जाने लगी जो कि आज तक कायम है। तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रपति डॉ प्रसाद ने भारत को पूर्ण गणतंत्र देश भी घोषित किया। उस दौरान राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के अलावा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Earthquake in Uttarakhand: भूकंप के झटकों से डोली धरती

ये भी पढ़ें : गंभीर हालातों से गुजर रहा Joshimath

ये भी पढ़ें : खौफनाक लव स्टोरी! जिसने अपनी पूरी स्टारकास्ट की जान ले ली...

ये भी पढ़ें : 1 GB डाटा से मोटा मुनाफा कमाकर कंपनियां हो रही मालामाल

ये भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh: अयोध्या की धरती पर आज बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें : बड़े भाई की तरह मानती थी, रेप किया, धर्म बदलने को मजबूर किया

ये भी पढ़ें : Google, Amazon, Facebook: हजारों कर्मचारियों के सिर पर लटकी तलवार

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: 3000 से ज्यादा पेज की ड्राफ्ट चार्जशीट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics