Google, Amazon, Facebook: हजारों कर्मचारियों के सिर पर लटकी तलवार

- बड़ी कंपनियों में धड़ाधड़ जा रही नौकरियां, 80 हजार कर्मचारी लाचार 
 | 
Google, Amazon, Facebook

Khari Khari, News Desk: Google के CEO सुन्दर पिचई ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की। गूगल ने इस बार अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। छंटनी के बीच गूगल का मामला लेटेस्ट है। बीते दिनों माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, फेसबुक जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों की नौकरी छीन कर उन्हें बेरोजगार कर दिया।

बिना नोटिस दिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

नवंबर 2022 में बड़ी टेक कंपनी ट्विटर ने एक साथ 3,800 कर्मचारियों को निकाला। ये आंकड़ा ट्विटर में काम करने वाले कुल कर्मचारियों का 50% था। इसके बाद एलन मस्क ने 4,500 कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। हैरानी की बात ये है कि बिना नोटिस दिए इन कर्मचारियों को निकाला गया था। इन्हें नौकरी से निकाले जाने का एहसास तब हुआ जब डीटेल से इनका अकाउंट लॉग इन नहीं हुआ। 

फेसबुक ने दिया 11,000 कर्मचारियों को झटका 

नवंबर 2022 में ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक झटके में 11,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की। मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को जानकारी देते हुए लिखा कि कंपनियां मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। प्रॉफिट कमाना मुश्किल होता जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों को निकालने का यह फैसला कंपनी को मजबूरी में लेना पड़ा।

अमेजन ने 18,000 कर्मचारियों से छीना रोजगार 

ट्विटर और फेसबुक के साथ अमेजन तीसरी बड़ी कंपनी है जिसने 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। इनमें 1,000 से अधिक भारतीय थे। इस चेन में स्नैपचैट और माइक्रोसॉफ्ट का नाम भी है। एप्पल ने नए लोगों की भर्ती पर रोक लगा दी।

ये भी पढ़ें : गंभीर हालातों से गुजर रहा Joshimath

ये भी पढ़ें : Moscow-Goa Flight: बम की धमकी मिलने पर बदला गया फ्लाइट का रूट

ये भी पढ़ें : 1 GB डाटा से मोटा मुनाफा कमाकर कंपनियां हो रही मालामाल

ये भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh: अयोध्या की धरती पर आज बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें : बड़े भाई की तरह मानती थी, रेप किया, धर्म बदलने को मजबूर किया

ये भी पढ़ें : Wrestlers vs WFI: पहलवानों के धरने पर लगा पूर्णविराम

ये भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh : भीषण करैक्टर की शख्सियत के दिलों दिमाग में नहीं किसी का खौफ

Connect with Us on | Facebook

National

Politics