Corona : इस जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना मामलों की संख्या

- नागरिकों को सावधानी बरतने की जरूरत
 | 
Corona

Khari Khari, News Desk: Corona : भारत में दोबारा कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने लगी है। देश में कोविड-19 के 157 नए मरीज सामने आये हैं। जिला कपूरथला में 3 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की गयी हैं। इनमें कोविड-19 के नए वैरिएंट का कोई लक्षण अभी नजर नहीं आया फिर भी जिले में कोविड-19 फैलने लगा है।

3 नए मरीज पाए गए पॉजिटिव

जो नए 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं वह तीनों ही महिलाएं है, जिनमें 32 वर्षीय महिला ढिलवां, 51 वर्षीय महिला बुताला व 21 वर्षीय युवती हमीरा से संबंधित है। इनके सम्पर्क में आने वालों की पहचान में स्वास्थ्य विभाग जुट गई है। कोविड-19 के जिले में अब कुल 6 मरीज एक्टिव हैं। ये सभी महिलाएं ही हैं। इनको आइसोलेट किया गया हैं।

अगले 30-35 दिन देश के लिए मुश्किल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगले 30-35 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति आ सकती है। देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है।

मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी

एक तरफ जहां ठंड बढ़ रही है दूसरी तरफ विदेशों में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए नागरिकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 31 दिसम्बर नजदीक आते ही लोग छुट्टियों की योजना बनाने लगते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें इसे तुरंत लेना चाहिए। 

Read More: Gujarat Road Accident: गुजरात में बड़ा हादसा! 8 लोगों की मौत, 32 घायल

Read More: Rishabh Pant Accident: पंत को इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट

Read More: Shah Rukh Khan: क्यों सुहागरात पर इस एक्ट्रेस को मिलने पहुंच गए थे शाहरुख?

Read More: Chhapra Hooch Tragedy: जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Read More: ITR Filing: इनकम टैक्स भरने वाले हो जाए सावधान!

Connect with Us on | Facebook

National

Politics