Gujarat Road Accident: गुजरात में बड़ा हादसा! 8 लोगों की मौत, 32 घायल

- नेशनल हाईवे पर हुई थी टक्कर
 | 
Road Accident

Khari Khari, News Desk: Gujarat Road Accident: नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस की टक्कर होने से आठ लोगों की जान चली गयी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुजरात के नवसारी जिले में यह हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर यह बड़ा हादसा हुआ। 

लग्जरी बस की फॉर्च्यूनर कार से टक्कर

लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड़ जा रही थी। बस नेशनल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां गांव के नजदीक ही पहुंची थी कि तभी फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयानक हुई थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 

नजदीकी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। ये आठ मृतक फॉर्च्यूनर में सवार थे। फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पार करके गलत साइड में आ गई और सामने आ रही लग्जरी बस से टकरा गयी। 

हादसे में 8 की मौत 32 लोग घायल

मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों वाहनों से यात्रियों को निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं। डॉक्टर्स ने 32 घायलों में से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए वलसाड रेफर कर दिया। एक घायल को सूरत रेफर कर दिया गया है।अन्य 14 घायलों का इलाज नवसारी में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Read More: Uzbekistan: भारतीय कफ़ सिरप पीने से गयी 18 मासूमों की जान

Read More: Rishabh Pant Accident: पंत को इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट

Read More: Shah Rukh Khan: क्यों सुहागरात पर इस एक्ट्रेस को मिलने पहुंच गए थे शाहरुख?

Read More: Pranjal Dahiya: 2022 में प्रांजल दहिया के गानों ने मचाया धमाल!

Read More: ITR Filing: इनकम टैक्स भरने वाले हो जाए सावधान!

Connect with Us on | Facebook

National

Politics