Chhapra Hooch Tragedy: जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

- अलग-अलग राज्यों में 7 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत
 | 
Chhapra Hooch Tragedy

Khari Khari, News Desk: Chhapra Hooch Tragedy: छपरा जहरीली शराबकांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी राम बाबू को पकड़ा। छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी थी और कई लोगों के आंखों की रोशनी चली गई थी। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

नकली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा।आरोपी का नाम राम बाबू बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 साल है। दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। आरोपी ने शराब में केमिकल डालकर शराब को तैयार किया था जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई थी। 

हजारों लीटर शराब बहाई गई

बिहार सहित यूपी में भी अवैध शराब शराब की भट्टियां तोड़ी गई थी। गैर कानूनी तरीके से बनाई जाने वाली हजारों लीटर शराब बहाई गई थी। छपरा के आस-पास गंगा के किनारे नाजायज शराब की भट्टियों को तबाह कर दिया गया था। 

अलग-अलग राज्यों में 7 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत

जहरीले शराब से होने वाली मौतें सिर्फ एक राज्य में नहीं हैं बल्कि पिछले छह सालों में अलग-अलग राज्यों में 7 हज़ार से ज्यादा लोग इसकी वजह से जान गंवा चुके हैं।

Read More: Gujarat Road Accident: गुजरात में बड़ा हादसा! 8 लोगों की मौत, 32 घायल

Read More: Rishabh Pant Accident: पंत को इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट

Read More: Shah Rukh Khan: क्यों सुहागरात पर इस एक्ट्रेस को मिलने पहुंच गए थे शाहरुख?

Read More: Pranjal Dahiya: 2022 में प्रांजल दहिया के गानों ने मचाया धमाल!

Read More: ITR Filing: इनकम टैक्स भरने वाले हो जाए सावधान!

Connect with Us on | Facebook

National

Politics