Women T20 World Cup 2023 : भारत-वेस्टइंडीज का आज जबरदस्त मुकाबला

- 7 साल और 7 मैच से नहीं हारी है टीम इंडिया, देखें पॉसिबल-11
 | 
Women T20 World Cup 2023

Khari Khari, News Desk: Women T20 World Cup 2023 : वेस्ट इंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का जबर्दस्त रिकॉर्ड रहा है। कैरेबियंस के खिलाफ टीम पिछले 7 साल से नहीं हारी। ट्राई सीरीज में भी भारत ने विंडीज को दो बार मात दी थी। टीम इंडिया को विंडीज के खिलाफ आखिरी हार 2016 में विजयवाड़ा में मिली थी।
ग्रुप-बी का यह मुकाबला आज भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से केप टाउन के मैदान में होगा। यदि भारतीय टीम इसे जीत लेती है तो टॉप-2 की रेस में आगे हो जाएगी। भारत ने इस मैदान पर पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी।

जानते है टीम इंडिया की स्ट्रेंथ एंड वीकनेस...

IND vs SA, HighLight, Women's World Cup 2022: साउथ अफ्रीका ने भारत के  सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद तोड़ी | India Women vs South Africa Women  Live Cricket Score ICC Women's World

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ही उसका सबसे मजबूत पक्ष है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन किया। मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजों ने भी दवाब में आकर अच्छी बल्लेबाजी की।
अक्सर बड़े मैचों के दवाब में टीम बिखर जाती है। गेंदबाज उतने विकेट नहीं निकाल पाते। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 और ICC वर्ल्ड कप 2017 के फाइनल टीम के साथ ऐसा ही हुआ है।

देखें दोनों देशों की पॉसिल प्लेइंग 11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंघाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।
वेस्टइंडीज : हीली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफिन टेलर, शेमाइन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, जैदिया जेम्स, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स और शकेरा सेलमन।

ये भी पढ़ें : Honeypreet ने Ram Rahim का हाथ पकड़कर केक काटा

ये भी पढ़ें : Adani-Hindenburg Report : अडाणी विवाद पर पहली बार बोले शाह

ये भी पढ़ें : Women IPL Auction 2023 : 15 खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात

ये भी पढ़ें : Pakistan Crisis: आटे के बाद अब दूध और चिकन के लिए हाहाकार

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: Bengaluru में आज Asia का सबसे बड़ा Air Show...

ये भी पढ़ें : Budget Session : 'राहुल मांगे माफी नहीं तो जाएगी सदस्यता' - BJP बोली

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: PM Modi बोले - नया भारत अब नहीं गंवाएगा कोई मौका

ये भी पढ़ें : Kanpur News: मां की गुहार पर कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Connect with Us on | Facebook

National

Politics