Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, थोरबंग और कांगवे में सुबह से फायरिंग और बमबाजी

 | 
Manipur Violence
- मैतेई और कुकी आमने-सामने 

Khari Khari News :

Manipur Violence : मणिपुर में करीब तीन महीनों से चल रही जातीय हिंसा का असर अब पड़ोसी राज्य मिजोरम पर भी दिखने लगा है। मिजोरम में बुधवार को कुकी समुदाय के समर्थन में बड़ी रैली निकाली गई थी। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा और बीजेपी विधायक भी शामिल हुए थे। सीएम थांगा के शामिल होने पर मणिपुर सीएम बिरेन सिंह ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमारे अंदरूनी मामलों में जोरामथांगा को दखल नहीं देना चाहिए। जानकारी के अनुसार, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार कुकी जनजाति के खिलाफ नहीं है। ये राज्य सरकार की ड्रग कार्टेल के साथ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मणिपुर की अखंडता को नष्ट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है।

जिले के थोरबंग और कांगवे में गुरूवार सुबह से फायरिंग और बमबाजी हो रही है। दोनों जगहों पर मैतेई और कुकी आमने-सामने हैं। राज्य में बुधवार को म्यांमार बॉर्डर से सटे मोरे गांव में फायरिंग और आगजनी हुई थी। इस इलाके में कुकी समुदाय की तादाद ज्यादा है।

मिजोरम के मिजो जनजाति का मणिपुर के कुकी और म्यांमार के चिन जनजाति के साथ मजबूत संबंध हैं। इसलिए मणिपुर में हिंसा के शिकार कुकी लोगों को मिजोरम और म्यांमार से भी सहायता मिल रही है। हिंसा की वजह से मणिपुर से करीब 13 हजार कुकी जनजाति के लोग मिजोरम में पलायन कर चुके हैं। जातीय हिंसा की वजह से मिजोरम में रहने वाले मैतेई समुदाय के लोगों में भी असुरक्षा की भावना घर कर गई है। कुछ लोग तो राज्य से निकल भी चुके हैं। 

ये भी पढ़ें : PM Kisan Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी ! प्रधानमंत्री मोदी ने 'PM किसान योजना' में जारी की 14वीं किस्त, खाते में पहुंचे 2 हजार रुपये, ऐसे करें चेक

ये भी पढ़ें : Haryana News : डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान, अब सिरसा में घग्गर के दोनों किनारे होंगे पक्के 

ये भी पढ़ें : PM Modi Visit In Gujarat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर 

ये भी पढ़ें : Monsoon Session : आज संसद के मानसून सत्र का 6वां दिन, काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेंगे विपक्षी नेता, विपक्ष फिर मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाएगा 

ये भी पढ़ें : Chandigarh News : सावधान ! चंडीगढ़ में खुलेआम बिक रहे फल और सब्जियां खतरनाक, मंडी में से लिए गए सैंपल्स, अधिक मात्रा में पाया गया लेड 

ये भी पढ़ें : Haryana Clerk Strike : क्लर्कों की हड़ताल को लेकर सरकार हुई सख्त, सूबे को 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, आज हो सकता है कोई बड़ा फैसला

Connect with Us on | Facebook 


 

National

Politics