Haryana Clerk Strike : क्लर्कों की हड़ताल को लेकर सरकार हुई सख्त, सूबे को 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, आज हो सकता है कोई बड़ा फैसला

 | 
Haryana Clerk Strike

Khari Khari News :

Haryana Clerk Strike : हरियाणा में क्लर्कों की चल रही हड़ताल की वजह से सरकार के खजाने पर बड़ा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा प्रभाव तहसील और उप तहसील पर पड़ा है। बताया जा रहा है कि सूबे में करीब 15 हजार क्लर्क हड़ताल पर हैं। हरियाणा में 5 जुलाई से चल रही क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल को आज पूरे 23 दिन हो गए हैं। हड़ताल के कारण 105 तहसीलों और सब तहसीलों में रजिस्ट्रियों का काम बंद पड़ा है। इससे सूबे को 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। 

हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल को लेकर सरकार सख्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, देर रात सरकार ने सभी जिलों के DC को लेटर जारी करके हड़ताल पर बैठे क्लर्कों की डिटेल तलब कर ली है। इसके लिए एक 5 कॉलम प्रोफार्मा भी जारी किया है, जिसे 3 घंटे के अंदर भरकर भेजना है। सरकार रिपोर्ट मिलने के बाद हड़ताली कर्मचारियों को लेकर आज कोई बड़ा फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सूबे में करीब 15 हजार क्लर्क हड़ताल पर हैं। 

जानकारी के अनुसार, हरियाणा में क्लर्क एसोसिएशन और सरकार के बीच अब तक 3 दौर की वार्ता हो चुकी है। कल भी सुबह से शाम तक मीटिंग का दौर चलता रहा, लेकिन 35,400 ग्रेड पे किए जाने से सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। यह भी स्पष्ट किया कि पे स्केल सरकार बढ़ाएगी, लेकिन इतना नहीं जितना वह मांग रहे हैं। मीटिंग में शामिल क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधियों कहना है, कि सरकार ने उन्हें कोई ऑफर नहीं दिया। मांगों को लेकर कोई पॉजिटिव बात नहीं होने के कारण क्लर्क एसोसिएशन अपनी हड़ताल जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें : Haryana News : हरियाणा सरकार ने लिया बढ़ा फैसला, इन 3 जिलों में ट्रांसफर- पोस्टिंग पर लगाई रोक, जाने वजह

Connect with Us on | Facebook  

National

Politics