IGNOU Result 2022: दिसंबर सत्र के नतीजे घोषित

- इनरोलमेंट नंबर से ऐसे चेक करें परिणाम
 | 
IGNOU Result 2022

Khari Khari, News Desk: IGNOU December TEE Result 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए आयोजित दिसंबर 2022 सत्रांत परीक्षाओं के नतीजों की अनाउंसमेंट कर दी है। इग्नू दिसंबर 2022 टीईई ने रिजल्ट की घोषणा सोमवार 27 फरवरी 2023 को की। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को भी ऑफिसियल वेबसाइट ignou.ac.in पर एक्टिव कर दिया है।

इनरोलमेंट नंबर से ऐसे चेक करें परिणाम

जो छात्र-छात्राएं इग्नू द्वारा 2 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई दिसंबर 2022 संत्रात परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे उन्हें अपना परिणाम और विभिन्न प्रश्न-पत्रों के प्राप्तांक जानने के लिए विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ‘न्यूज एण्ड एनाउंसमेंट्स’ सेक्शन में एक्टिव किए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। 

फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने इनरोलमेंट नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विभिन्न पेपरों के मार्क्स स्क्रीन पर देख पाएंगे। प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स परिणाम की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें दिसंबर 2022 सत्रांत परीक्षाओं के बाद अगले सत्र जनवरी 2023 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करना है वे अपना री-रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी तक अवश्य कर लें। इसके लिए छात्रों को 200 रुपये के विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्नू ने जनवरी 2023 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 28 फरवरी की थी।

ये भी पढ़ें : Delhi Budget 2023: सिसोदिया के बाद इस मंत्री को मिल सकती है बजट पेश करने की जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें : Manish Sisodia News: CCTV कवरेज में होगी पूछताछ

ये भी पढ़ें : Delhi के Deputy CM की गिरफ़्तारी पर सियासी घमासान,आज होगी कोर्ट में पेशी-

ये भी पढ़ें : Umesh Pal Death Case : बरेली जेल में रची गयी हत्या की साजिश

ये भी पढ़ें : Umesh Pal Death Case: पूर्व सांसद अतीक अहमद की बढ़ीं मुश्किलें........इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, उमेश पाल की पत्नी ने खोले कई राज

Connect with Us on | Facebook