Haryana Flood Updates : सिरसा में घग्गर नदी का टूटा बांध, जलस्तर बढ़कर 31 हजार क्यूसेक तक पंहुचा, घग्गर किनारे बसे गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

 | 
Haryana Flood Updates
- 49 गांवों के स्कूलों में 18 जुलाई तक छुटि्टयां घोषित 

Khari Khari News :

Haryana Flood Updates : पिछले दिनों हुई बरसात से कई राज्यों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है और अभी भी राहत नहीं मिली है। कुदरत का ये कहर इस कदर बरपा की सड़क से लेकर पुल, घर से लेकर वाहन सब कुछ ही पानी की चपेट में या गया है। हरियाणा के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। घग्गर नदी अब खतरे के निशान के निकट पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़कर अब 30 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया हैं। इस कारण अभी ही प्रशासन, ग्रामीण व किसानों की सांसें फूलनी शुरू हो चुकी है।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भीषण बारिश का खमियाजा मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण हरियाणा के सिरसा में भी अब बढ़ रहा घग्गर का जलस्तर विकराल रूप लेता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिरसा में घग्गर का जलस्तर पिछले 12 घंटे में अचानक से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात को जलस्तर तेजी से बढ़ा। सुबह 7 बजे घग्गर का जलस्तर 27 हजार क्यूसेक था जो कि दोपहर 2 बजे तक 31 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। 

Haryana Flood Updates

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत दिल्ली बरसात के कहर का सामना कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण इन राज्यों में जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। राज्य के अधिकतर जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ की सिरसा से भी तस्वीरें सामने या रही है, जहां घग्गर नदी अब खतरे के निशान के निकट पर बह रही है। वहीं, अनहोनी के डर से घग्गर के साथ लगते सभी गांव के किसान दिन-रात तटबंधों पर पहरा दे रहे हैं। आज सुबह गांव रंगा में घग्गर नदी का बांध टूट गया, जो खतरे का बड़ा संकेत है। जिसके कारण खेत जलमग्न हो गए। सूचना मिलने के बाद ग्राणीणों ने मिट्टी डाल कर उसे बंद कर दिया है। 

Haryana Flood Updates

जिसके बाद बढ़ते जलस्तर से कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई इलाको के बांध टूटने से गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। नदियों के जलस्तर बढ़ने से खतरे का निशान चिंता का विषय बन चुका है। इतना ही नहीं यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज का पानी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। हथिनीकुंड बैराज से पानी को छोड़े जाने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। इस कारण दिल्ली समेत हरियाणा के अन्य जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है। 

13 जुलाई को घग्गर में 22 हजार क्यूसेक पानी था। हरियाणा के गुहला चीका और खनौरी में घग्गर का पानी पहले ही ओवरफ्लो चल रहा है, जबकि सरदूलगढ़ में 34060 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। डीसी ने रंगा, मत्तेवाला आदि गांवों का दौरा किया। घग्गर के साथ लगते 49 गांवों के स्कूलों में 18 जुलाई तक छुटि्टयां घोषित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi France Visit : बैस्टिल डे परेड में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए PM मोदी, इंडियन आर्मी का दिखा जलवा, 'परेड में बजा 'सारे जहां से अच्छा...'

ये भी पढ़ें : Breaking News : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास ! चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, 24 अगस्त तक चांद पर पहुंचने की उम्मीद

ये भी पढ़ें : Delhi Flood Updates : दिल्ली में यमुना का कहर, बाढ़ से शहर की सड़कें जलमग्न, CM केजरीवाल ने सेना और NDRF से मांगी मदद, कई रास्ते बंद

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 3 Launch : 'चंद्रयान-3' की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, थोड़ी देर बाद होगा लॉन्च, पीएम मोदी ने लॉन्च से पहले दीं शुभकामनाएं 

ये भी पढ़ें : Haryana News : सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Connect with Us on | Facebook