Breaking News : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास ! चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, 24 अगस्त तक चांद पर पहुंचने की उम्मीद

Khari khari News :
Breaking News : भारत ने चांद तक पहुंचने की तरफ अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो चुकी है। चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा की यात्रा पर रवाना हो गया है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। चंद्रयान-3 रॉकेट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग हुई और इसे अंतरिक्ष में भेजा गया।
भारत अब दुनियाभर में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के काफी करीब। भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है। चंद्रयान-3 के लिए पृथ्वी से चंद्रमा तक की यात्रा में लगभग एक महीने का समय लगने का अनुमान है और लैंडिंग 23 अगस्त को होने की उम्मीद है। लैंडिंग पर, यह एक चंद्र दिवस तक काम करेगा, जो लगभग 14 पृथ्वी दिवस के बराबर है। चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है।
ये भी पढ़ें : Haryana News : सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
Connect with Us on | Facebook