Delhi Flood Updates : दिल्ली में यमुना का कहर, बाढ़ से शहर की सड़कें जलमग्न, CM केजरीवाल ने सेना और NDRF से मांगी मदद, कई रास्ते बंद

Khari Khari News :
Delhi Flood Updates : दिल्ली में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू हो गए है। लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। यमुना का पानी सड़कों पर आ जाने के कारण दिल्ली में कई प्रमुख स्थानों पर यातायात बाधित रहेगा। यमुना अभी भी खतरे के निशान से 3 मीटर से अधिक ऊपर बह रही है। आज सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.40 मीटर पर दर्ज किया गया हैं। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट, लालकिला, राजघाट, ITO, यमुना बाजार, सिविल लाइंस आदि कई इलाकों की सड़कों पर पानी जमा होने से रास्ते बंद रखने के आदेश हैं। हालात को देख कर यह कहा जा सकता है कि खतरा अभी कमा नहीं है।
दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। दिल्ली के तमाम इलाकों में अभी भी पानी भरा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। राजघाट और सुप्रीम कोर्ट के आसपास पानी का बहाव काफी तेज होने से हालात डराने वाले हैं। इसके चलते इन सड़कों पर सुबह से ही जाम की स्थित बन गई है। दिल्ली सरकार ने शहर में जारी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना से सहायता मांगी है। दिल्ली यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण व्यापक जलभराव और बाढ़ के कारण होने वाली गंभीर कठिनाइयों से जूझ रही है। यमुना के खतरे के निशान पार करने के चार दिन बीत जाने के बावजूद, ITO, शांति वन, अंगूरी बाग और अन्य इलाकों में भारी जलजमाव बना हुआ है।
This breach is causing flooding of ITO and surroundings. Engineers have been working whole nite. I have directed the Chief Secretary to seek help of Army/NDRF but this shud be fixed urgently https://t.co/O8R1lLAWXX
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ITO और उसके आसपास बाढ़ पर प्रकाश डालते हुए स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मुद्दे के तत्काल समाधान के लिए मुख्य सचिव को सेना/राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) से मदद लेने का निर्देश देने के बारे में ट्वीट किया। दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक नियामक को नुकसान हुआ, जिससे पहले से ही गंभीर परिस्थितियाँ और भी गंभीर हो गईं। परिणामस्वरूप, बाढ़ का पानी शहर के मध्य में तिलक मार्ग इलाके में स्थित सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सेना की मदद मांगी क्योंकि यमुना के पानी से शहर की सड़कें जलमग्न हैं। नाले का पानी भर जाने के कारण महात्मा गांधी मार्ग पर सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को इस रास्ते से बचने की सलाह दी है।यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है। सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.46 रिकॉर्ड किया था। आईटीओ के पास पानी भर चुका है।
ये भी पढ़ें : Haryana News : सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
Connect with Us on | Facebook