CM Manohar Lal Khattar : हरियाणा CM खट्टर के डेथ सर्टिफिकेट पर होगी FIR, वेबसाइट से लिंक किया गया डिलीट, जाने क्या है पूरा मामला

 | 
CM Manohar Lal Khattar

Khari Khari News : 

CM Manohar Lal Khattar : यूपी से लेकर हरियाणा तक दहशत का माहौल, किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के बगल में सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज से जारी दिखाया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन बदमाश की तलाश में जुट गया है।

सर्टिफिकेट में मृत्यु 5 मई 2022 को अंकित की गई  

जानकारी के मुताबिक, वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र 2 फरवरी 2023 को मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से जारी किया गया है। इसमें मृत्यु 5 मई 2022 को अंकित की गई है। पता भी वही है जो हरियाणा के मुख्यमंत्री का है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम चंद्र विजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। 

डेथ सर्टिफिकेट का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट डिलीट हुआ 

CM मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल होने के मामले में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश (UP) सरकार से अपनी नाराजगी जताई है, जिसके बाद पूरे मामले की जांच यूपी के मुख्य सचिव स्तर से शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, आनन फानन में सीएम के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में UP की तरफ से बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है।

 इस मामले से यह स्पष्ट होता है कि साइबर ठग सरकारी वेबसाइटों के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसके बाद यूपी के साथ ही हरियाणा की साइबर सेल की टीमें जांच में जुट गई हैं। कहा जा रहा है की जल्दी ही इस मामले के दोषी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामले की जानकारी जब गुरुवार शाम जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिह को हुई तो उन्होंने संबंधित अफसरों से पूछताछ की। 

ये भी पढ़ें : हॉस्पिटलों में ड्रेस कोड को लेकर गब्बर का "कड़क" स्टैंड !

ये भी पढ़ें : Turkey Syria Earthquake : तुर्की-सीरिया में मरने वालों की संख्या 8 हजार के पार

ये भी पढ़ें : 50 लाख के Home Loan पर इतनी महंगी हुई EMI, देखें कैलकुलेशन

Connect with Us on | Facebook

National

Politics