Today Weather Update: देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड का कहर शुरू, इस जिले में लगातार बारिश की वजह आज स्कूल और कॉलेज बंद

 | 
Today Weather Update

Today Weather Update: देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। दिसंबर माह में ठंड का कहर ओर बढ़ने वाला है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी लगातार जारी है। उत्तर भारत में गिरते तापमान की वजह लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5  दिनों तक तापमान में ओर गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में सुबह के वक्त आसमान में धुंध देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बरसात की संभावना हैं। 

दिल्ली में अगले 2 दिन तक आसमान में बढ़ेगी धुंध 

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी को अनुसार राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही अगले दो दिन तक सुबह के वक्त आसमान में धुंध बढ़ सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक यहां के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार का मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में शुष्‍क ठंड जारी है। दिन के समय धूप और सुबह-शाम को कड़कती ठंड रहेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। चक्रवाती हवाओं का प्रभाव दक्षिण पूर्व अरब सागर पर भी बना हुआ है। इसके चलते यहां अगले 4-5 दिनों तक बरसात के आसार बन सकते है। 

विरुधुनगर जिले में आज स्कूल और कॉलेज बंद 

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इसके साथ ही तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आपको बता दें कि तमिलनाडु के लगभग सभी जीलों में लगातार बरसात जारी है। जिसकी वजह आज विरुधुनगर जिले के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गयी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर के बाद बरसात की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले यहां  बारिश कोई संभावना नहीं है। 

Read More: समलैंगिक विवाह का मामला पहुंचा Supreme Court, केंद्र सरकार को चार हफ्ते में जवाब देने के आदेश

Read More: Haryana Zila Parishad Results: जिला परिषद चुनाव में कई उलटफेर भरे परिणाम, कई दिग्गज हारे, जानिए कौन कहां से जीता

Read More: Bond Policy के विरोध में मेडिकल छात्रों की हड़ताल जल्द होगी खत्म: CM मनोहर

Read More: Today Weather Update: देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने खटखटाया दरवाजा

Read More: Haryana Panchayat Election Result: हरियाणा पंचायत चुनाव मतगणना

Read More: USA में पढ़ाई को लेकर बड़ा अलर्ट, अभी से कर लें प्लानिंग, 3 साल की वेटिंग लाइन

Connect with Us on | Facebook

National

Politics