Rohit Sharma बने No.1 'सिक्सर किंग'

- Dhoni को पछाड़ कर बन गए छक्कों के सरताज 
 | 
Rohit Sharma

Khari Khari, News Desk: Rohit Sharma : भारत ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराकर जीत हासिल की। इस मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया। शुभमन गिल ने 208 रनों की पारी खेली और सिराज ने 4 विकेट चटकाए। मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ दो छक्के लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ दिया। 

रोहित शर्मा नए 'सिक्सर किंग'

Rohit Sharma

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने बहुत सधे हुए तरीके से शुरुआत की। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे और इसी के साथ वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। MS Dhoni को  उन्होंने पछाड़ दिया। रोहित ने वनडे क्रिकेट में 125 छक्के लगाए हैं। वहीं धोनी की बात की जाए तो उन्होंने 123 छक्के जड़े थे। 

रोहित के नाम भारत में सबसे ज्यादा छक्के

IPL 2022: Rohit Sharma's poor show left Mumbai Indians high and dry |  Cricket News - Times of India

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम भारत में 125 छक्के हो चुके हैं। रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने 123 छक्के जमाए थे। युवराज सिंह 71 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 2014 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी में यह रिकॉर्ड बनाया था।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा  -  125 छक्के
एमएस धोनी  -  123 छक्के
सचिन तेंदुलकर  -  71 छक्के
विराट कोहली  -  66 छक्के
युवराज सिंह  -  65 छक्के

ये भी पढ़ें : बल्लेबाजों पर केहर ढा रहा Siraj का नया ब्रह्मास्त्र

ये भी पढ़ें : 23 साल की उम्र में Shubman Gill ने बनाया नया इतिहास

ये भी पढ़ें : Punjab: पंजाब में नाकाम रहे आतंकियों के मंसूबे

ये भी पढ़ें : बाप रे बाप....इतना भयंकर जुर्माना

ये भी पढ़ें : रिश्वत कांड से Karnataka में मचा घमासान

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi बड़े जोखिम के रडार पर

ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st ODI : गिल ने बनाया झक्कास रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें : BJP ने पंजाब में गिराया कांग्रेस का बड़ा विकेट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics