Haryana Flood : हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा घग्गर और यमुना नदी का जलस्तर, कई जिलों पर मड़राया बाढ़ का खतरा, बारिश को लेकर 16 जिलों में अलर्ट जारी

 | 
Haryana Flood

Khari Khari News :

Haryana Flood : हरियाणा में लोगों की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भरी बारिश के कारण एक बार फिर घग्गर का जलस्तर बढ़ गया है। जिस से प्रशासन की चिंता बढ़ चुकी है। घग्गर नदी का पानी लगातार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं पहाड़ों की बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। इससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। सूबे में बाढ़ से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 घायल और 2 लोग अब भी लापता हैं। 461 गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं। अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में NDRF की टीमें तैनात हैं। 

IMD ने हरियाणा के 16 जिलों में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब वाहन यमुनानगर-पंचकूला हाईवे से जा रहे हैं। इस कारण आज सुबह से मोहाली के डेराबस्सी में वाहनों का जाम लगा हुआ है, सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं। हरियाणा में यमुना नदी में फिर से आए उफान और देश की राजधानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर बारिश के कारण जलभराव से एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 2 ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। इसके साथ ही 8 गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है। यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण प्रभावित हुआ। 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। करनाल और अंबाला अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। प्रदेश में बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे में 8195 एकड़ में फसल में पानी घुसा है। 

ये भी पढ़ें : Crime News : अंबाला में पत्नी की बेवफाई से तंग चंडीगढ़ के ASI ने किया सुसाइड, जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- पत्नी के भाई से अवैध संबंध, जाने ये हैं पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

ये भी पढ़ें : Haryana News : हरियाणा में100 करोड़ की ठगी पर ताबड़तोड़ एक्शन, सरकार ने किया खुलासा PPP के जरिए पकड़ी जाली ट्रांजेक्शन, 14 गांवों के युवक शामिल

Connect with Us on | Facebook

National

Politics