Pathaan ने तोड़े कई रिकॉर्ड

- KGF 2 को पछाड़ा, पहले दिन 55 करोड़ की कमाई 

- वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन

 | 
Pathaan

Khari Khari, News Desk: Pathaan : शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म 'वार' ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।

दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज

पठान को पहले 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में 300 स्क्रीन्स को और बढ़ा दिया गया।

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पठान दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गयी थी। रिलीज होने से पहले फिल्म पठान विवादों में घिर गयी थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ। 

पहले दिन 55 करोड़ की कमाई

रिलीज से पहले SRK की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड और कमाए इतने करोड़. - pathaan

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा कि पठान मूवी ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की।  भारत में दूसरे दिन कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है। हिंदी तमिल और तेलुगु मिलाकर फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गयी थी। विदेशों में फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिले। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई पर फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए। कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को पठान की रिलीज के साथ ही दुबारा खोल दिया गया है।

फैंस थिएटर में डांस करते आये नज़र

किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो 'आरआरआर' ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे। बाहुबली-2 इस लिस्ट में 213 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है। शाहरुख के फैंस देश के कई हिस्सों में पठान के रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस थिएटर में ही डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : 4 बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप......हत्या......साइको किलर अरेस्ट

ये भी पढ़ें : US Shooting : एक दिन में 3 जगह अंधाधुंध फायरिंग

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023: राफेल, सुखोई, जगुआर... भारतीय जवानों की बहादुरी

ये भी पढ़ें : Athiya और Rahul पर हुई उपहारों की बरसात

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023 : आज 74वां गणतंत्र दिवस पर पहली बार नजर आएगी, गरुड़ कमांडो परेड में ये 7 चीजें

ये भी पढ़ें : Covid Update : जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने पर सामने आये खतरनाक अंजाम

ये भी पढ़ें : T20 के बाद India वनडे में भी बना सरताज

Connect with Us on | Facebook

National

Politics