4 बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप......हत्या......साइको किलर अरेस्ट

- बुजुर्ग और मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को कर रहा था टारगेट 
 | 
Ayodhya

Khari Khari, News Desk: Ayodhya : अयोध्या में पुलिस ने 50 दिनों के अंदर चार बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप और हत्या के मामले में साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी घटनाएं अयोध्या और बाराबंकी जिले में घटी। पुलिस ने दावा किया कि युवक ने बिना किसी कारण अनजान महिलाओं को अपना शिकार बनाकर हत्या कर दी। अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र से इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

चारों हत्याओं को एक तरीके से अंजाम दिया 

अयोध्या के एडिशनल एसपी अतुल कुमार सोनकर ने बताया आरोपी अमरेंद्र रावत ने बाराबंकी में तीन और अयोध्या में एक महिला की हत्या की। इन चारों हत्याओं को उसने एक ही तरीके से अंजाम दिया। महिलाओं के रेप किया फिर उन्हें मार डाला। 24 साल का आरोपी अमरेंद्र बाराबंकी सरवा गांव का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल बरामत हुआ जिसमें पोर्न क्लिप्स थी।

चेहरे और सिर पर चोट के निशान 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने 3 शादियां की। करीब 5 साल पहले उसकी शादी हो चुकी है गौना नहीं हुआ। अमरेंद्र पर 25 हजार रुपए का इनाम था। साइको किलर की गिरफ्तारी कर पुष्टि कर ली गयी है। 5 दिसंबर 2022 को मवई के खुशीटी गांव की 60 वर्षीय महिला सुबह घर से निकली शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को अगले दिन उसका नग्न शरीर मिला। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हो पाया कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी।

बुजुर्ग और मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को कर रहा था टारगेट 

17 दिसंबर को रामसनेही घाट स्थित इब्राहिमाबाद गांव के एक खेत में 62 वर्षीय महिला की लाश भी इसी अवस्था में मिली थी। रामसनेही घाट थाने से 3 किमी दूर ठठरहा गांव में 29 दिसंबर को एक महिला लापता हुई थी। अगले दिन उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला था। यह महिला 55 साल की थी और हत्या का पैटर्न सेम था।पुलिस को विश्वास था कि हत्याएं एक व्यक्ति द्वारा हुई थीं एक साइको किलर जो बुजुर्ग और मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को टारगेट कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें लगाई गईं।

अधेड़ महिलाओं को बनाता था शिकार

डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा हमें मवई थाना क्षेत्र के उन्हौना गांव से सूचना मिली कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने एक महिला पर हमला कर उसके साथ बलात्कार करने और उसका गला घोंटने की कोशिश की और स्थानीय निवासियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने बाराबंकी और अयोध्या में अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी। उसने ये स्वीकार किया कि जब भी उसने अधेड़ और बुजुर्ग महिलाओं को सुनसान जगहों पर अकेला पाया तो उसने अपराध को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें : US Shooting : एक दिन में 3 जगह अंधाधुंध फायरिंग

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023: राफेल, सुखोई, जगुआर... भारतीय जवानों की बहादुरी

ये भी पढ़ें : Athiya और Rahul पर हुई उपहारों की बरसात

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023 : आज 74वां गणतंत्र दिवस पर पहली बार नजर आएगी, गरुड़ कमांडो परेड में ये 7 चीजें

ये भी पढ़ें : Covid Update : जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने पर सामने आये खतरनाक अंजाम

ये भी पढ़ें : T20 के बाद India वनडे में भी बना सरताज

Connect with Us on | Facebook

National

Politics