74th Republic Day 2023 : आज 74वां गणतंत्र दिवस पर पहली बार नजर आएगी, गरुड़ कमांडो परेड में ये 7 चीजें

 | 
74th Republic Day 2023

74th Republic Day 2023 भारत अपने 74 वें गणतंत्र दिवस को अपनी रक्षा सहित पूरे देश में आत्मनिर्भरता या 'आत्मानिर्भर भारत' पर ध्यान देने के साथ चिह्नित करता है। इस साल की परेड के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेना के सभी उपकरण स्वदेश निर्मित होंगे। आज 74वां गणतंत्र दिवस है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। यह भी पहली बार होगा कि टैंक, हथियार और सैनिक नई दिल्ली में कर्तव्य पथ, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। परेड से पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस गणतंत्र दिवस पहली बार भारत के राष्ट्रपति और राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी भी देगा। आज इस 74 वें गणतंत्र दिवस पर  7 बातें ऐसी हैं, जो पहली बार हो रही है। 

गणतंत्र दिवस पर ये 7 चीजें होगी पहली बार 

अब तक ये सलामी ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों से दी जाती थी, जो गणतंत्र दिवस में राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दिए जाने की परंपरा है।  ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं। जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थीं। अब इनकी जगह भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से सलामी दी जाएगी। इन्हें 1972 में डिजाइन किया गया था और ये 1984 से सर्विस दे रही हैं। 

गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम आकाश टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगीं। इनमें आर्मी के 3 और एयरफोर्स और नेवी की एक-एक मेंबर्स शामिल होंगे। फ्लाई पस्ट में 44 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। 

इनमें 9 राफेल भी रहेंगे। इनके अलावा C-17, C-130, सुखोई-30 भी फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे। ये नेत्र, बजरंग, वर्टिकल चार्ली, ध्वज, रुद्र, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, गरुड़, अमृत और त्रिशूल फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे। इंडियन एयरफोर्स (IAF) की स्पेशल गरुड़ कमांडो फोर्स भी परेड में नजर आएगी। 2004 में बनी इस स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग सबसे ज्यादा 72 हफ्तों तक चलती है। 300 साल से चली आ रही बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी 29 जनवरी को होनी है। 

इस बार इस सेरेमनी में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा। इसमें 3200 ड्रोन शामिल होंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी पहली बार परेड में दिखाई देगी। नो ड्रग्स इसका मैसेज होगा। इस झांकी में NCB मेंबर्स के अलावा उनके डॉग स्क्वॉड के भी 2 मेंबर्स मौजूद रहेंगे। परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले होगा। यहां तक कि एम्युनिशन भी स्वदेशी होंगे।

ये भी पढ़ें : US Shooting : एक दिन में 3 जगह अंधाधुंध फायरिंग

ये भी पढ़ें : T20 के बाद India वनडे में भी बना सरताज

Connect with Us on | Facebook

National

Politics