Leica ने लॉन्च किया जबरदस्त Smartphone, लुक देखकर रह जाएंगे हैरान

 | 
Leica Leitz Phone 2

Smartphone की दुनिया में कैमरा और लेंस के लिए जानी जाने वाली कंपनी Leica ने पिछले साल Leitz फोन के साथ अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं अब इसके बाद  Leica ने एक और जबरदस्त स्मार्टपोन Leica Leitz Phone 2 को लॉन्च किया है। बता दें कि इस फ़ोन को  अभी जापान में ही लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट फ़ोन को 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किय गया है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 6.6 इंच की वाइड UXGA+ स्क्रीन का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्मार्ट फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

जानिए फोन की Specialty

Leica Leitz Phone 2

Leica Leitz Phone 2 में एक बड़ा 6.6 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है और एल्यूमीनियम से बने फ्रेम के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास और डॉल्बी विजन भी दिया गया है। यह फ़ोन एंड्रॉयड 12 के साथ आता है और इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।  वहीं स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता हैं। आइल साथ ही स्मार्ट फ़ोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है। 

Leica Leitz Phone 2

Leica Leitz Phone 2 में दो बैक कमेरो के साथ एक 47.2 MP और दूसरा 12.6 MP का कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट कैमरा कि बात की जाए तो 12.6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 5,000mAh की बैटरी के साथ 440 घंटे तक स्टेंडबाय दिया है। 

जानिए कीमत 

Leica Leitz Phone 2 की कीमत JPY 225,360 यानी करीब 1,28,000 रुपये तय की गई है। इस कीमत के साथ फ़ोन को व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है। लकिन अभी इस स्मार्ट फ़ोन के ग्लोबल लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इससे पहले Leitz Phone 1 को पिछले साल करीब 1,25,800 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। 

Read More: Realme 5G Smartphone: रियलमी ला रहा स्टाइलिश डिज़ाइन वाला 5G Smartphone, कैमरे के हो जाओगे दीवाने

Read More: Haryana CET 2022: CET परीक्षा में इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को मिलेगी 10% की छूट

Read More: Haryana CET Exam 2022: हरियाणा सरकार ने CET परीक्षा अभ्यर्थियों को दिया तोहफा, जानिए

Read More: Adampur Election Politics: हुड्डा ने कांग्रेस को बना दिया बापू-बेटे की पार्टी

Connect with Us on | Facebook

  


 

National

Politics