Wrestler Protest : कुश्ती संघ मामले में बृजभूषण ने किया तीखा हमला, दीपेंद्र हुड्डा पर लगाया खिलाड़ियों को इस्तेमाल करने का आरोप

 | 
Wrestler Protest

Wrestler Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। उनके द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली सभी सात महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को सुरक्षा प्रदान की। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सिंह पर आरोप लगाने वाले पीड़ितों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने को कहा था। दिल्ली पुलिस ने सभी महिला पहलवानों को भी जांच में शामिल होने और अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। 

बृजभूषण शरण सिंह ने एक ब्यान में कहा कि आरोप लगाने वाली लड़कियां एक ही अखाड़े की हैं जिसके कर्ताधर्ता कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 90 प्रतिशत पहलवान व परिवार WFI पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर साजिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के बारे में कहा कि वहां पर प्रदर्शन करने से न्याय नहीं मिलता है। इसके लिए पुलिस और कोर्ट के पास जाना पड़ता है। अखिलेश यादव इनके समर्थन में नहीं आए। क्योंकि वह सच्चाई को बहुत ही नजदीक से जानते हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सिंह के खिलाफ दर्ज दो FIR में से एक की कॉपी शीर्ष पहलवानों को सौंपी गई, जो यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में पुलिस ने शुक्रवार शाम को WFI अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की। इससे पहले विनेश फोगाट ने कहा कि सालों से चली आ रही प्रताड़ना के बारे में साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया गया था। उन्होंने सब जल्द ठीक होने का आश्वासन देते हुए खेल मंत्री से मिलने को कहा था। हम खेल मंत्री से मिले तो 24 घंटे में सारी बातें बृजभूषण तक पहुंच गईं। इसके बाद हमें जान से मारने की धमकियां मिली। इतना टॉर्चर किया कि हम खुदकुशी कर लें।

ये भी पढ़ें : Maharashtra : 20 घंटे बाद मलबे में दबे शख्स को जिंदा निकला, भिवंडी इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई

ये भी पढ़ें : Azamgarh News : आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो में जोरदार टक्कर, एक्सप्रेस-वे पर 3 महिलाओं समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें : Chardham Yatra : बारिश और बर्फबारी के कारण बढ़ी यात्रियों की मुश्किलों, मौसम खराब होने पर श्रीनगर में ही रोकी चारधाम तीर्थयात्रा

ये भी पढ़ें : Operation Kaveri Update : सूडान से भारतीयों को निकालने के मिशन ने पकड़ी रफ्तार, 365 और भारतीय सूडान से पहुंचे दिल्ली

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा ! गैस रिसाव से 9 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा लोग बेहोश

Connect with Us on | Facebook 

National

Politics