UPSC Results 2022- 2023 : UPSC में महिलाओं ने इस साल रचा इतिहास, टॉप 4 रैंक पर किया कब्ज़ा, 933 में से 320 ने मारी बाज़ी

 | 
UPSC Results 2022- 2023
- पहली बार UPSC में 34% महिलाएं सफल 

Khari Khari News :

UPSC Results 2022- 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार इशिता किशोर टॉपर बनकर उभरी हैं। गरिमा लोहिया दूसरे, उमा हरथी तीसरे और स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है। पहले चार टॉपर महिला उम्मीदवार हैं। विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा 933 उम्मीदवारों - 613 पुरुषों और 320 महिलाओं की मांग की गई थी। विशेष रूप से, टॉप चार स्थान महिला उम्मीदवारों द्वारा हासिल किए गए थे। 

इस बार UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे काफी खास हैं। इसकी वजह यह है कि 2022 बैच में हिंदी माध्यम से 54 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यह UPSC के इतिहास में हिंदी का बेस्ट प्रदर्शन है। पिछले साल आए 2021 बैच के रिजल्ट में ऐसे 24 उम्मीदवार सफल हुए थे। यानी हिंदी का ग्राफ लगातार सुधर रहा है। 

दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वालों का दबदबा रहा। टॉप-20 में डीयू के 6 ग्रेजुएट, एक दिल्ली का IIT ग्रेजुएट और दो दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। MP में पहले नंबर पर 15वीं रैंकिंग लाने वाली स्वाति और 26वीं रैंकिंग लाने वाली भोपाल की गुंजिता रहीं। MP से 33 अभ्यर्थी सफल हुए।

टॉप-20 में 17 सिर्फ ग्रेजुएट हैं। तीन के पास मास्टर डिग्री है। 9 ऐसे हैं जिनके पास B Tech या BE की डिग्री है। दो B Sc और एक MBBS है। आर्ट्स स्ट्रीम के सभी पांचों ग्रेजुएट DU के हैं। दो कॉमर्स और एक लॉ ग्रेजुएट है।

टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

जाने चार टॉपर्स के बारे में 

टॉपर 1 

UPSC Results 2022- 2023

अर्थशास्त्र में स्नातक इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ जुड़कर पेशेवर दुनिया में कदम रखा, जहाँ उन्होंने उनके जोखिम सलाहकार विभाग में योगदान दिया। 13 साल में 8वीं बार बेटियां टॉप पर हैं। 913 सफल उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 320 रही। यानी 34% भागीदारी के साथ यह महिलाओं के लिहाज से सबसे सफल साल है। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट करने वालीं नोएडा की इशिता किशोर ने टॉप किया।

टॉपर 2

UPSC Results 2022- 2023

किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक गरिमा लोहिया ने वैकल्पिक विषय के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

टॉपर 3

UPSC Results 2022- 2023

उमा हरथी एन, बी.टेक। IIT, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक, वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

टॉपर 4 

UPSC Results 2022- 2023

स्मृति मिश्रा, बीएससी। मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक, वैकल्पिक विषय के रूप में जूलॉजी के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

टॉप-20 में वैकल्पिक विषय के रूप में सबसे ज्यादा 5 उम्मीदवारों के पास एंथ्रोपोलॉजी है। रैंक-1 समेत 3 उम्मीदवारों का विषय पॉलिटिकल साइंस व अंतरराष्ट्रीय संबंध था। दो-दो उम्मीदवार (10-10%) जूलॉजी, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, मैथ्स, हिस्ट्री, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फिलॉसफी व लॉ विषय से हैं। 

टॉप-20 सफल उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 5 UP से हैं। दिल्ली व बिहार के तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर व हरियाणा के दो-दो, तेलंगाना, असम, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक हैं।

ये भी पढ़ें : YS Vivekananda Murder Case : गिरफ्तारी से बचने के लिए अस्पताल में छुपे YSRCP सांसद, CBI को रोकने के लिए समर्थकों ने चारों ओर की सड़कों पर घेरा डाला

ये भी पढ़ें : ED Raid : दिल्ली शराब नीति केस में ED का बड़ा एक्शन ! आप सांसद संजय सिंह के करीबियों के ठिकानों पर की छापेमारी

ये भी पढ़ें : IPL 2023 GT vs CSK Qualifier 1 Score : माइंड गेम के बलबूते पर धोनी ने पलटा पासा, 4 मिनट रोके रखा खेल, जीत के लिए पेनल्टी को भी किया मंजूर

ये भी पढ़ें : UPSSSC Recruitment 2023 : यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई, जाने पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें : Tata Altroz CNG Launch : Tata Altroz का iCNG वर्जन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 7.55 लाख रुपये, लुक के साथ देखिए शानदार फीचर्स

ये भी पढ़ें : IPL 2023 LSG vs MI Eliminator : आज IPLएलिमिनेटर में लखनऊ-मुंबई की भिड़ंत, जानिए किसमें कितनी है पावर, कौन जीतेगा एलिमिनेटर !

Connect with Us on | Facebook