Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में आई बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे भाजपा सांसद नायब सैनी, लोगों ने किया घेराव, लगाए मुर्दाबाद के नारे

 | 
Kurukshetra News

Khari Khari News :

Kurukshetra News : हरियाणा के कुरूक्षेत्र में भाजपा सांसद नायब सैनी कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में आई बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां, उनको लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। गुस्साए लोगों ने न केवल सांसद का घेराव किया, बल्कि उनके सामने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जानकारी के अनुसार, कैथल जिले में गुलहा-चीका से जजपा विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ लगने के बाद गुरुवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद नायब सैनी का लोगों ने विरोध किया। सांसद सैनी दीदार नगर में ट्रैक्टर पर जलभराव का जायजा लेने के लिए गए थे।

Kurukshetra News

इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद सैनी जाने लगे तो महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। लोगों में गुस्सा इस बात का था कि समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए जाते। हालात बिगड़ने पर ही क्यों राजनीति करने आते हैं। सांसद सैनी को सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों के बीच से निकाला। 

सांसद सैनी ने कहा कि ड्रेन का पानी घुसने के बाद शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। घरों में फंसे लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बाहर निकाल रहे हैं। लोगों के विरोध पर सांसद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Floods In Haryana : हरियाणा में बारिश का कहर जारी, 13 जिलों में यमुना लाई बाढ़, चपेट में आए 240 गांव, IMD ने इन 7 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ये भी पढ़ें : India vs West Indies 1st Test : अश्विन ने रचा इतिहास, 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय गेंदबाज, टेस्ट क्रिकेट में 33वीं बार झटके 5 विकेट

Connect with Us on | Facebook