Floods In Haryana : हरियाणा में बारिश का कहर जारी, 13 जिलों में यमुना लाई बाढ़, चपेट में आए 240 गांव, IMD ने इन 7 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 | 
Floods In Haryana
- गृहमंत्री अनिल विज के घर में घुसा बाढ़ का पानी

Khari Khari News :

Floods In Haryana : पहाड़ों पर कहर बरपाने ​​के बाद अब नदियां हरियाणा के मैदानी इलाकों में कहर बरपा रही हैं. अब तक राज्य के 13 जिलों में बाढ़ आ चुकी है।अंबाला शहर के अंदर हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। यहां तक कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का घर भी पानी में डूब गया है, अंबाला कैंट में शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके घर में भी पानी भर गया है। ग्राउंड फ्लोर का पूरा सामान पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। जिसके चलते उन्हें घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा है।

Floods In Haryana

अनिल विज का नाव में सवार होकर घर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है, जिसमें बहुत सारे लोग हरियाणा सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं और बहुत से लोग बारिश की आपदा को लेकर चिंता जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 240 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यमुना (Yamuna) का पानी धीरे-धीरे बढ़ने से पांच अन्य जिलों पर भी खतरा बढ़ गया है। इनमें जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा जिले शामिल हैं। 

हरियाणा में यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। हरियाणा सिंचाई विभागने बताया कि कल पानी का स्तर नीचे जाना शुरू हो गया था लेकिन रात से यह फिर से बढ़ना शुरू हो गया। जिसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि अभी पानी का स्तर और नीचे जाएगा। वहीं, नदियों में जलस्तर बढ़ने से हरियाणा के कई जिलों के गांवों में पानी भर गया। हथिनी कुंड बैराज में बढ़ते पानी को लेकर एक बार फिर हरियाणा और दिल्ली के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को झेलना पड़ा लोगों का विरोध

भाजपा के कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। सांसद सैनी दीदार नगर में ट्रैक्टर पर जलभराव का जायजा लेने के लिए गए थे। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद सैनी जाने लगे तो महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। लोगों में गुस्सा इस बात का था कि समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए जाते। हालात बिगड़ने पर ही क्यों राजनीति करने आते हैं। लोगों के विरोध पर सांसद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

Floods In Haryana

भारी बारिश, बाढ़ और जलभाव से अब तक 10 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, हरियाणा में मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन तक मानसून कमजोर रहने वाला है। आज और कल कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में अभी खतरा टला नहीं है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से राज्य की नदियां हालत खराब कर सकती है। अब 15 जुलाई के बाद मानसून फिर एक्टिव होने वाला है। भारी बारिश, बाढ़ और जलभाव से हरियाणा में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम खट्टर ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।  

Floods In Haryana

आज IMD ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई

Floods In Haryana

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हरियाणा के दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर सील कर दिए हैं। अब इनसे भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। छोटे वाहनों का प्रवेश जारी रहेगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा की तरफ से जाने वाली सप्लाई में परेशानी आएगी। आज मौसम विभाग ने अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकुला में तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 

ये भी पढ़ें : India vs West Indies 1st Test : अश्विन ने रचा इतिहास, 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय गेंदबाज, टेस्ट क्रिकेट में 33वीं बार झटके 5 विकेट

Connect with Us on | Facebook