Crime News : कनाडा में पंजाबी ने की पत्नी की हत्या, महिला चाहती थी तलाक, जानिए पूरा मामला

 | 
Crime News

Khari Khari News :

Crime News : कनाडा के ब्रैंपटन शहर से एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जहां टोरंटो के बाहरी इलाके ब्रैम्पटन के स्पैरो पार्क में एक पंजाब के वयक्ति ने अपनी पत्नी कि हत्या कर दी है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 44 वर्ष एक पंजाबी नव निशान सिंह ने अपनी पत्नी 43 वर्षीय दविंदर कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों तकरीबन 6 महीनों से अलग रह रहे थे। महिला तलाक लेना चाहती थी। महिला आरोपी के साथ बात करने के लिए ही पार्क पहुंची थी, लेकिन वहां किसी बात पर दोनों में टकराव हो गया। पार्क में ही आरोपी ने पत्नी पर चाकुओं से वार कर दिया। पुलिस को फुटपाथ पर दविंदर कौर घायल अवस्था में मिली। बुरी तरह से उस पर चाकुओं से वार किए गए थे। पुलिस और पैरामेडिक्स ने उसे बचाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन महिला की फुटपाथ पर ही कुछ समय में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों को शाम करीब 6 बजे छुरा घोंपने की जानकारी मिली। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो पीड़िता को चोट के निशान मिले। उसे बचाने के प्रयास विफल रहे क्योंकि महिला घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सिंह को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर मर्डर का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें : Delhi Court : राहुल गांधी को 3 साल के लिए मिली NOC, दिल्ली कोर्ट ने नया पासपोर्ट बनाने की इजाजत

ये भी पढ़ें : Haryana News : जींद में पटवारी ने कर दी भ्रष्टाचार की हदें पार, खराब हुई फसलों के मुआवजे के 2 करोड़ रुपए किए गबन, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Bollywood News : उम्र की सीमा तोड़ स्टार्स ने रचाई शादी, आशीष विद्यार्थी के 60 साल की उम्र में दूल्हा बनने से लेकर कबीर बेदी तक

ये भी पढ़ें : IPL 2023 GT Vs MI Qualifier-2 : गिल ने अकेले बलबूते पर उखाड़ दी मुंबई की गिल्लियां, एकतरफा मैच में मुंबई को हराकर गुजरात पहुंचा IPL फाइनल में

Connect with Us on | Facebook