Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर गोल-गोल घूम 'खेलकूद' कर रहा है प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर ने भेजा बेहद खास वीडियो

Khari Khari News :
Chandrayaan-3 : ISRO का चंद्रयान मिशन-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने अभियान में लगा हुआ है। इसरो के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अपने रिसर्च कर रहे हैं। इस बीच इसरो की तरफ से रोवर प्रज्ञान का वीडियो जारी किया गया। वीडियो में रोवर चंद्रमा की सतह पर गोल-गोल घूमता नजर आ रहा है। इससे पहले इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो हासिल कर लिए गए हैं। पहला चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग और दूसरा चंद्र सतह पर रोवर की चहलकदमी। चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों से संबंधित तीसरे लक्ष्य को पूरा करने का काम चल रहा है।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 31, 2023
In-situ Scientific Experiments
Another instrument onboard the Rover confirms the presence of Sulphur (S) in the region, through another technique.
The Alpha Particle X-ray Spectroscope (APXS) has detected S, as well as other minor elements.
This… pic.twitter.com/lkZtz7IVSY
एक नए वीडियो में जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चल रहा है और अच्छे से रोटेशन (घूमना) भी कर रहा है। रोटेशन की ये फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली है। इसरो ने लिखा- प्रज्ञान रोवर चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है। लैंडर विक्रम उसे (प्रज्ञान को) ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है। ISRO ने पोस्ट किया हैं कि रोवर पर मौजूद अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS ने सल्फर के साथ-साथ अन्य छोटे तत्वों का भी पता लगाया। इस बार सल्फर की खोज एक अन्य तकनीक से की गई।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 31, 2023
In-situ Scientific Experiments
Radio Anatomy of Moon Bound Hypersensitive Ionosphere and Atmosphere - Langmuir Probe (RAMBHA-LP) payload onboard Chandrayaan-3 Lander has made first-ever measurements of the near-surface Lunar plasma environment over the… pic.twitter.com/n8ifIEr83h
रोवर प्रज्ञान ने 31 अगस्त को एक बार फिर चांद की सतह पर सल्फर की पुष्टि की। इसरो ने बताया कि इस बार प्रज्ञान पर लगे अल्फा प्रैक्टिस एक्सरे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने सल्फर होने के कन्फर्म किया। इसरो ने ये भी कहा कि अब इस बात खोज कर रहे हैं कि चांद पर सल्फर कहां से आया- आंतरिक (intrinsic), ज्वालामुखीय घटना (volcanic) से या फिर किसी उल्कापिंड (meteoritic) से?
भारत ने 23 अगस्त को एक बड़ी छलांग लगाई, जब चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा, जिससे यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडर स्थापित करने वाला चौथा देश बन गया।
Connect with Us on | Facebook