Avtar Singh Khanda Died : अमृतपाल सिंह के सहयोगी अवतार सिंह खांडा की लंदन में मौत, खालिस्तानी आतंकवादी ने लंदन में किया था तिरंगे का अपमान

 | 
Avtar Singh Khanda Died

Khari Khari News :

Avtar Singh Khanda Died : खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ब्लड कैंसर से पीड़ित खालिस्तानी आतंकवादी अवतार सिंह खांडा ने गुरुवार, 15 जून को लंदन में अंतिम सांस लीं। ब्रिटेन स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के प्रमुख और खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के मुख्य संचालक खांडा की मौत का कारण विवादित है।

जबकि रिपोर्टों में कहा गया कि उनकी मृत्यु का कारण कैंसर है, उनके समर्थकों ने दावा किया कि उनकी मृत्यु जहर से हुई। सैंडवेल अस्पताल से एक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जहां उसकी मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ब्लड कैंसर का पता चलने के बाद खांडा को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। कैंसर के कारण थक्का फटने से खांडा के शरीर में जहर फैल गया।

अवतार सिंह खांडा ने ही अमृतपाल को तैयार किया था और ‘वारिस पंजाब दे’ के संस्थापक दीप सिद्धू की मृत्यु के बाद इसके नेता के रूप में पंजाब में उसे आगे बढ़ाया था। खांडा को लंदन में स्थित दूतावास में भारत का राष्ट्रीय ध्वज नीचे खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। खांडा 19 मार्च को लंदन में यूके उच्चायोग के बाहर भारत विरोधी प्रदर्शन के दौरान भारतीय ध्वज को नीचे उतारने का मास्टरमाइंड था। इस घटना के संबंध में खांडा और तीन अन्य अलगाववादियों को मुख्य आरोपी के रूप में पहचाना था। खांडा KLF के मारे गए आतंकवादी कुलवंत सिंह का बेटा है। 2012 में वहां शरण लेने से पहले वह 2007 में स्टडी वीजा पर UK गया था।

खांडा बम बनाने में माहिर था। वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह को 37 दिनों तक छिपाकर रखने में इसी खांडा ने मदद की थी। खांडा को लेकर कहा जाता है कि उसने ही पंजाब में अमृतपास सिंह को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी। अमृतपाल सिंह, जो 37 दिनों से फरार था, पुलिस ने 23 अप्रैल को पंजाब के मोगा के एक गुरुद्वारे में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : Kolkata Airport Fire : कोलकाता एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

ये भी पढ़ें : Cyclone Biparjoy : तेज हवाओं के साथ उठ रहीं ऊंची लहरें, लैंडफॉल से पहले तूफान की तबाही शुरू, करीब 180 किमी दूर चक्रवात बिपरजोय आज शाम पहुंचेगा

ये भी पढ़ें : Punjab News : मोहाली में एक झटके में देखते ही देखते धंस गई पूरी पार्किंग, कई वाहन मलबे में दबे, बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुआ हादसा

ये भी पढ़ें : Wrestlers Protest : पहलवानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम ख़त्म, आरोपों के मामले में बृजभूषण के खिलाफ आज चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics