Army Bunker Fire In Siachen : सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने से सेना का अफसर शहीद, 3 जवान गभीर रूप से झुलसे, लाए गए चंडीगढ़

 | 
Army Bunker Fire In Siachen

Khari Khari News :

Army Bunker Fire In Siachen : लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन सेंट्रल ग्लेशियर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां स्थित सेना के एक टेंट में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई और तीन सैनिक झुलस गए। घायलों को वहां से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए।जबकि तीन जवान झुलस गए, उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया हैं। 

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान गंभीर रूप से झुलसने के कारण कैप्टन अंशुमान सिंह की मृत्यु हो गई। तीन अन्य कर्मियों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई और वे दूसरी डिग्री तक झुलस गए। घटना सुबह करीब 3 बजे की है। जानकारी क्र अनुसार, सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सालटोरो रीजन में हुआ। गोला-बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसने आस-पास के कई टेंट को चपेट में ले लिया। अभी घायल जवानों की पहचान नहीं हुई है। 

इस घटना से पहले भी साल 2011 में सियाचिन इलाके में ऐसी घटना हुई थी। उस वक्त अशोक पोस्ट पर सेना के बंकर में आग लगने से मेजर जी एस चीमा और लेफ्टिनेंट अर्चित वर्दिया शहीद हो गए थे। हादसे में 4 जवान घायल हुए थे। ये चारों जवान हादसे के दौरान आग में फंसे अधिकारियों को बचाने के लिए आग में कूद गए थे। 

ये भी पढ़ें : Haryana News : हरियाणा CET को लेकर करनाल में सरकार का विरोध आज, 'युवा अधिकार यात्रा' में शामिल हुए किरण चौधरी, सुरजेवाला-कुमारी शैलजा, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ते रोका

ये भी पढ़ें : Ram Rahim Parole : कत्ल और यौन शोषण के दोषी राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, पिछले ढाई साल में 7वीं बार आए बाहर, सिरसा जाने पर रोक

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : संसद का मानसून सत्र शुरू, मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामे के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

ये भी पढ़ें : Manipur News : मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी, मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, कहा- इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती

ये भी पढ़ें : Gujarat Accident News : अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार जगुआर कार ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत, 15 लोग घायल, जाने कैसे हुई दुर्घटना

Connect with Us on | Facebook

National

Politics