Gujarat Accident News : अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार जगुआर कार ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत, 15 लोग घायल, जाने कैसे हुई दुर्घटना

 | 
Gujarat Accident News

Khari Khari News :

Gujarat Accident News : गुजरात के अहमदाबाद मे सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया हैं, जहां हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक जगुआर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। एक्सीडेंट में एक जगुआर कार ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत हो गई हैं। दुर्घटना आज सुबह सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास एक फ्लाईओवर पर हुई। 

Gujarat Accident News

जानकारी के अनुसार, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस कॉस्टेबल और होमगार्ड भी शामिल हैं, जो थार और डंपर हादसे के बाद कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक महिंद्रा थार ने डंपर में बुधवार देर रात पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। 

घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी हो रही थी, एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी और भीड़ को रौंद दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डबल हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली में 10 साल की घरेलू नौकरानी को पीटा और प्रेस से जलाया हाथ, आरोप में भीड़ ने की महिला पायलट और उसके पति की पिटाई

ये भी पढ़ें : Haryana Flood : हरियाणा में यमुना और घग्गर का कहर, इन दो जिलों के बाढ़ से बिगड़े हालात, 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics