Today Weather Update: देश के कई राज्यों में शीतलहर के साथ भारी कोहरा पड़ने की संभावना, तमिलनाडु में बारिश संभव

 | 
Today Weather Update

Today Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार गिरता तापमान ठंड को दस्तक दें रहा है। दिल्‍ली में सुबह-शाम के वक्त ठंड बढ़ती जा रही है। नवंबर का माह के आखरी तक देश के लगभग सभी हिस्सों में ठंड शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान के फेतहपुर शेखावाटी में अभी से ठिठुरती ठंड पड़ने लगी है। उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली ठंडी हवा उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर राज्य में बरसात की संभावना है। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जानिए दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। यहां सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के साथ सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है। 

इन राज्यों में बारिश संभव 

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के अधिकतर हिस्से शुष्क रहेंगे। चेन्नई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में  शीतलहर चलने की संभावना है। 

Read More: India Corona Update: देश में कोरोना का खौफ अभी भी जारी, एक मेडिकल स्टूडेंट थी पहली मरीज़

Read More: Measles Outbreak: WHO के मुताबिक 4 करोड़ बच्चे नहीं ले पाए खसरे की वैक्‍सीन, जानिए वजह

Read More: Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज भी संभव नहीं 

Read More: Fifa World Cup के बीच Ronaldo को बड़ा झटका, दो मैचों के लिए सस्पेंड

Read More: Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

Read More: Suryakumar Yadav: ICC T-20 रैंकिंग में सूर्य का जलवा कायम

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics