Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज भी संभव नहीं

 | 
Shraddha Murder Case

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन को आज दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए  FSL लेब लेकर पहुंची हैं। फिलहाल आरोपी आफ़ताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी की फॉरेंसिक लैब में किया जा रहा है। आफताब का पॉलीग्राफ का दूसरा चरण शुरू हो गया है। हालांकि, नार्को टेस्ट आज भी संभव नहीं लग रहा है। बता दें कि बुधवार के दिन भी आफताब को सर्दी-बुखार होने कि वजह इसका पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा नहीं हो पाया है। इससे पहले मंगलवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। आज पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नार्को टेस्ट किया जाएगा। आरोपी आफताब चार दिन की पुलिस हिरासत में है। 

श्रद्धा की पहले गला दबाकर गई हत्या 

दिल्ली पोलिस द्वारा आफताब को महरौली पुलिस स्टेशन से सीधे रोहिणी की FSL लैब ले जाया गया है। लैब में काफी समय बिताने के बाद अब एक बार फिर से पॉलीग्राफी टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की गई है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अफसर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पॉलीग्राफी टेस्ट तभी संभव हो पायेगा जब आफताब पूरी तरह स्वस्थ हो। वहीं मामले की जांच के दस्तावेजोंम  को देखते हुए ये दवा भी किया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा को पहले गला उसकी हत्या की और इसके बाद उसके टुकड़े किए। वहीं इसी के बीच श्रद्धा और आफताब का एक कॉमन फ्रेंड भी सामने आया है, जो एक ड्रग्स सप्लायर हैं। 

दिल्ली  पुलिस ने पूछे सवाल 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी करवाई करने कि बात कही हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार जांच जुटा रही हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब से दिल्ली पुलिस द्वारा सवाल किये जा रहे है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी से लगभग 50 सवाल पूछे है।

Read More: Today Weather Update: देश के कई राज्यों में सर्दी का तांडव शुरू, कुछ राज्यों में बारिश संभव

Read More: Fifa World Cup के बीच Ronaldo को बड़ा झटका, दो मैचों के लिए सस्पेंड

Read More: Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

Read More: Suryakumar Yadav: ICC T-20 रैंकिंग में सूर्य का जलवा कायम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics