Today Weather Update: देश के कई राज्यों में सर्दी का तांडव शुरू, कुछ राज्यों में बारिश संभव

 | 
Today Weather Update

Today Weather Update: देश के लगभग सभी राज्यों में गिरते हुए तापमान की वजह ठंड बढ़नी शुरू हो गई हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी जारी है। वहीं कई राज्यों में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग द्वारा पिछले दो दिन में यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम है। वहीं कई राज्यों में सुबह-शाम के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसमें उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं। 

जानिए इन राज्यों का न्यूनतम-अधिकतम तापमान 

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आसमान साफ़ रहने की संभावना है। ल्व्कीन सुबह-शाम आसमान में धुंध देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद की बात करे तो यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 

कई राज्यों में बरसात की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश राज्य में शीत लहर चलने की संभावना है। ऊंचे क्षेत्रों में आज हिमपात का अनुमान लगाया है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया है। लकिन ऊना, मंडी और सोलन में तापमान पांच डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बरसात की संभावना है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 

Read More: Fifa World Cup के बीच Ronaldo को बड़ा झटका, दो मैचों के लिए सस्पेंड

Read More: Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

Read More: Bangladesh: ऑलराउंडर जडेजा और यश दयाल बांग्लादेश ODI सीरीज से बाहर, इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

Read More: India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में कप्तान गब्बर तोड़ सकते है वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स का रिकॉर्ड

Read More: India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बोले कप्तान गब्बर, मैं अब मैच्योर हो गया हूं...

Read More: Suryakumar Yadav: ICC T-20 रैंकिंग में सूर्य का जलवा कायम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics