Fifa World Cup 2022 में ये भारतीय Actress मचाएगी धमाल

 | 
Fifa World Cup 2022

Fifa world cup 2022 का आगाज आज से कतर में होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी चार-चार टीमों को 8 ग्रुप्स में बांटा गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कतर और इक्वेडोर के बीच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे खेला जाएगा। इस दौरान ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन बेत स्टेडियम में किया जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन मैच से पहले किया जाएगा जिसमे कई बड़े स्टार देखने को मिलेंगे। 

Fifa World Cup 2022

बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही करेंगी परफॉर्म

अल-बेयत स्टेडियम में लगभग 60 हज़ार दर्शक बैठ सकते है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ओपनिंग सेरेमनी के अलावा प्रतिदिन नए स्टार देखने को मिलेगा। विश्व से आए दर्शकों के लिए अलग-अलग स्टार अपना जलवा दिखाएंगे। वहीं इसी दौरान भारत की बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही 29 नवंबर को यहां परफॉर्मेंस करेंगी। वहीं इनके अलावा अमेरिकी बैंड ब्लैक आइड पीज, कोलंबियन सिंगर जे बल्विन, नाइजीरियन सिंगर पैट्रिक ननेमेका ओकोरी और अमेरिकन रैपर लिल बेबी भी प्रदर्शन करेंगे। 

Fifa world cup 2022

पहला फीफा वर्ल्ड कप 1930 में 

आपको बता दें कि इस बार 22वें फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। इससे पहले खेले गए सभी वर्ल्ड कप जून और जुलाई के माह में खेले गए हैं। लेकिन इस बार कतर के क्लाइमेट में गर्मी को देखते हुए वर्ल्ड कप का आगाज नवंबर-दिसंबर माह में किया जा रहा है। सबसे पहला वर्ल्ड कप साल 1930 में उरुग्वे में खेला गया था। इसका पहला खिताब मेजबान टीम उरुग्वे ने ही जीता था। वहीं 1942 और 1946 में वर्ल्ड वॉर की वजह वर्ल्ड कप नहीं हो सका था। लेकिन इसके बाद से हर चार साल के बाद फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाता है। 

Read More: India vs New Zealand का दूसरा T-20 मैच भी बारिश से धुलने के आसार, जानिए दोनों टीमों की संभावित Playing-XI

Read More: BCCI ने नई सिलेक्शन कमेटी के लिए मांगे आवेदन, रोहित से छिन सकती है T-20 कप्तानी

Read More: Asian Cup Table Tennis में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी

Read More: Fifa World Cup 2022: कई सुपर स्टार खिलाड़ियों के लिए होगा आखरी वर्ल्ड कप

Read More: T-20 World Cup में हार का ठीकरा फूटा सिलेक्टरों पर

Read More: India vs NZ T-20 Series: हार्दिक पंड्या की फ़ौज के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics