T-20 World Cup 2022: इस साल इन भारतीय बल्लेबाजों ने तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए

-नीदरलैंड के खिलाफ खूब चमका सूर्य का बल्ला 

 | 
T-20 World Cup 2022

T-20 World Cup 2022 में भारत ने लगातार दो मुकाबले जीतने के साथ- साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किये है। टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 56 रन की बेहतरीन जीत दर्ज की। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज ने टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। जिनमे सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चमका है। वहीं इनके साथ किंग कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी जबरदस्त फॉम में आते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किये है। आइये आपको इन खिलाड़ियों के कुछ रिकॉर्ड के बारे में बताते है। 

World Cup में रोहित बने भारत के सिक्सर किंग

भारत टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 39 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान इन्होने 3 छक्के भी जड़े। बता दें कि रोहित शर्मा टी 20 वर्ल्ड कप में भारत टीम कि तरफ से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाडी बन गए है। वहीं इस टूर्नामेंट इन्होने अब तक 35 मैच खेलते हुए 34 छक्के जड़े है। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। इनके नाम 31 मैचों में 33 छक्के थे। अगर ओवरऑल कि बात कि जाए तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। इन्होने वर्ल्ड कप में 33 मैच खेलते हुए 63 छक्के जमाए है। 

Read More: T20 World Cup 2022: पाकिस्तान हुआ उलटफेर का शिकार, सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत की राह आसान

इस साल चमका सूर्या का बल्ला 

नीदरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चला है। इस दौरान सूर्यकुमार ने केवल 25 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनो के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस साल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इन्होने अपने नाम किया है। सूर्य ने इस साल 25 मैच खेलते हुए 867 रन बनाए है। ऐसा करते हुए इन्होने पाक के खिलाड़ी रिजवान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इनके नाम 20 मैचों से 839 रन है।

किंग कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड 

लंबे समय के बाद अपनी फॉम में वापसी करते हुए किंग कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मैच में कोहली ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनो की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। वर्ल्ड कप के इतिहास में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए है। इससे पहले दूसरे स्थान पर  क्रिस गेल थे। वहीं पहले स्थान पर श्रीलंका के महेला जयर्वधने का नाम है। अगले मैच में कोहली जयवर्धने की जगह पर भी कब्जा जमा सकते है। क्यूंकि अब जयवर्धने और कोहली के बीच केवल 27 रन का अंतर बचा है। 

Read More: T-20 World Cup: सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए आज मेलबर्न में भिड़ेगी ये दोनों टीमें

 

Read More: T20 World Cup: भारत की लगातार दूसरी जीत, Super-12 के Group-2 में टॉप पर जमाया कब्जा

Read More: T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ रूसो की ताबड़तोड़ पारी, World Cup में ऐसा करने वाले बने पहले अफ्रीकी खिलाड़ी

 


 

National

Politics