T-20 World Cup: भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी आज बना सकता है दो बड़े रिकॉर्ड

 | 
T-20 World Cup

T-20 World Cup में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सुपर-12 का एक अहम मुकाबला खेल जायेगा। भारत टीम अपने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज  कर चुका है। वहीं भारत आज लगातार तीसरी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत अपने ग्रुप में 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं साउथ टीम का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया और दूसरे मैच में बांग्लादेश  के खिलाफ जीत दर्ज की थी। ऐसे में अफ्रीकी टीम 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आज के इस मुकाबले में भारत टीम के फॉम में चल रहे विराट कोहली अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड भी कर सकते है। बता दें कि कोहली  टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ इसमें सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। आइये जानते है कोहली अपने इन रेकॉर्ड से कितने कदमों की दुरी पर है। 

World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने से 28 रन दूर

T-20 World Cup

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल चुके दो मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ कोहली दो अर्धशतक जड़ चुके है। वहीं आज के मुकाबले में टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ सकते है। बता दें की कोहली इनसे केवल 28 रन पीछे है। ऐसे में आज यह जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। 

कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में 23 मैच खेलते हुए 90 की औसत से 989 रन बनाए हैं। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 132.04 का रहा है। वहीं, महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए हैं। बता दें कि विराट के पीछे लाइन में क्रिस गेल हैं। गेल ने 33 मैचों में 34.46 की औसत से 965 रन बनाए हैं। 

Read More: World Cup 2022: इस साल कोहली पर टिकी देश की उम्मीदें
कोहली अब तक पकड़ चुके 49 कैच 

T-20 World Cup

कोहली अपने बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं लेकिन ये इन्होने अपनी फील्डिंग से भी कई बार दर्शकों को चौकने पर मजबूर किया है। ये असम्भव कैच को भी बड़े आसानी से लपक लेते है। आपको बता दें कि कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 111 मैच खेलते हुए अब तक 49 कैच पकड़ चुके है। अगर आज के मैच में ये एक कैच पकड़ लेते है तो इनके 50 कैच पुरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले यह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इनसे पहले स्थान पर कप्तान रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। रोहित ने अब तक 144 मैच में 57 कैच पकड़ चुके हैं।

Read More: T-20 World Cup: भारत टीम का ये खिलाड़ी जो 31 की उम्र बना चुका अपनी अलग पहचान, जानिए

Read More: T-20 World Cup में 8 साल बाद आज इस टीम से भिड़ेगा भारत, जानिए दोनों टीमों की Playing-XI

Read More: T-20 World Cup 2022: सिडनी में आज न्यूजीलैंड vs श्रीलंका के बीच भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की Playing-XI

National

Politics