T-20 World Cup: भारत टीम का ये खिलाड़ी जो 31 की उम्र बना चुका अपनी अलग पहचान, जानिए

 | 
T-20 World Cup

T-20 World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। जिनकों टीम की रीड की हड्डी माना जाता है। अंग्रेजों के बनाए इस खेल पर भारत के कुछ खिलाड़ियों ने इस प्रकार उपलब्धियां हासिल की है कि उन्होंने इस खेल में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी अपने लंबे शॉट्स के लिए भी जाने जाते है, जो कि टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में अपनी अहम भूमिका निभाते है। इनमे से ही एक खिलाड़ी का नाम है सूर्यकुमार यादव जी हां, पिछेल एक साल में टी-20 मैचों में सूर्य का प्रदर्शन बेहत ही शानदार रहा है। ये मैदान पर अपने लम्बे शॉट्स के लिए जाने जाते है। इन्होने 31 साल की उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आइये इनके बारे में जानते है 

T-20 World Cup

2010 में किया था डेब्यू 

सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट की दुनिया में 20 साल की उम्र में 2010 में रणजी में डेब्यू किया था। इस मैच में इनके साथ रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान इन्होने 73 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं इसके बाद साल 2011-12 के रणजी टूर्नामेंट में सूर्य ने 754 रन जड़ते हुए आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में अपनी जगह पक्की की थी। इसके बाद से अब तक सूर्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

T-20 World Cup

 IPL में MI से बनाई थी पहचान

आईपीएल के 2012 सीजन में सूर्या मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेले थे। ने इस दौरान सूर्या अपने पहले मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद पूरे सीजन में इनको कोई मौका नहीं मिला। फिर साल 2013 में ये आईपीएल का हिस्सा नहीं बने। वहीं साल 2014 से 2017 में इनका प्रदर्शन कुछ खास रहा। लेकिन इसके बाद जब आईपीएल के सीजन 2018-2019 और 2020 में सूर्य इस प्रकार चमके की उसके बाद उनकी चमक खत्म ही नहीं हुई। इस टीम सालो में 2018 में 512, 2019 में 424 और  2020 में  480 रन बनाए। साल 2018 में मुंबई ने उन्हें 3.2 करोड़ की कीमत से खरीदा था जो की इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे। 

Read More: World Cup 2022: इस साल कोहली पर टिकी देश की उम्मीदें

इस साल सूर्य का प्रदर्शन 

बता दें कि साल 2020 में सूर्य को भारत टीम का हिस्सा बना लियाब गया था। लेकिन इनकों एक साल बाद 2021 में टीम कि तरफ से खेलने का मौका मिला। सूर्या ने 31 साल की उम्र में भारत टीम के लिए अपना पहला मैच खेला। इस साल इन्होने 25 मैच खेलते हुए 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं, इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 184.86 रहा है। 

Read More: T-20 World Cup में 8 साल बाद आज इस टीम से भिड़ेगा भारत, जानिए दोनों टीमों की Playing-XI

Read More: T-20 World Cup 2022: सिडनी में आज न्यूजीलैंड vs श्रीलंका के बीच भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की Playing-XI

Read More: T-20 World Cup 2022: एक ही दिन में दो मुकाबले रद्द, जानिए वजह

National

Politics