T-20 World Cup 2022: सिडनी में आज न्यूजीलैंड vs श्रीलंका के बीच भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की Playing-XI

 | 
T-20 World Cup 2022

T-20 World Cup 2022 में सुपर-12 के 15वें मैच में ग्रुप 1 में  श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज दोपहर 1.30 बजे  सिडनी के क्रिकेट स्टेडियम के खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमे से 10 मैचों और श्रीलंका ने  7 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 1 मैच टाई और 1 का कोई नतीजा नहीं रहा। 

T-20 World Cup 2022

दूसरी जीत के इरादे से आज मैदान में उतरेगी श्रीलंका टीम 

बता दें कि टूर्नामेंट के सुपर 12 के ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड ये सभी टीमें शामिल है। इसमें से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराकर जबरदस्त शुरुआत की थी। वहीं दूसरा मैच बरसात की वजह रद्द हो गया था। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका टीम अपनी दूसरी जीत के इरादे से आज मैदान में उतरेगी। आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं। 

दोनों टीमों की संभावित Playing-XI

Sri Lanka

कप्तान दासुन शनाका, पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, महेश तीक्षणा , वानिंदु हसरंगा, प्रमोद मदुशन, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा

New Zealand

कप्तान केन विलियम्सन, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्युसन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढी

Read More: World Cup 2022: इस साल कोहली पर टिकी देश की उम्मीदें

Read More: T-20 World Cup 2022: एक ही दिन में दो मुकाबले रद्द, जानिए वजह

Read More: T-20 World Cup 2022: अफगानिस्तान की उम्मीदों पर दूसरी बार फिरा पानी, दो मैच हुए रद्द

National

Politics