T-20 World Cup हारने के बाद भी सूर्य की चमक बरकरार

 | 
T-20 World Cup

ICC T-20 World Cup 2022 के सुपर 12 स्टेज में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव T20I रैंकिंग में टॉप पर बने हुए है। टी 20 की इस दौड़ में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर है। बता दें कि सूर्य 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर बने हुए है। वहीं रिजवान 836 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। इस टॉप 10 लिस्ट में सूर्य के अलावा किसी और भारतीय बल्लेबाज का नाम शामिल नहीं है। वहीं किंग कोहली 11वें स्थान पर बने हुए हैं। 

T-20 World Cup

World Cup 2022 में सूर्य के नाम 3 Fifty

आपको बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार का प्रदर्शन बेहत ही शानदार रहा है। इस दौरान इन्होने टीम के लिए कई चौकाने वाली पारिया खेली। इन्होने 5 पारिया खेलते हुए 3 फिफ्टी लगाई। सूर्य अपने करियर के सबसे ज्यादा 869 रेटिंग प्वाइंट तक पहुंच गए थे। लेकिन सेमीफाइनल में टीम के लिए कुछ ख़ास नहीं कर पाए। सेमीफइनल मुकाबले में टीम के लिए इन्होने केवल 14 रन बनाए थे। जिसके बाद इनके रेटिंग प्वाइंट में गिरावट हुई थी। अब इनके पास 859 रेटिंग प्वाइंट हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सूर्य टॉप पर बने हुए है। इस वर्ल्ड कप में सूर्य ने 59.75 की औसत और 189.68 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए। 

Read More: T-20 World Cup 2022 हारने के बाद BCCI ने धोनी को किया याद

तीसरे स्थान पर बाबर

T-20 वर्ल्ड कप की विजेता इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को ICC रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है। सेमीफइनल मुकाबले में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ 47 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बाद इन्होने इस रैंकिंग में सीधा 22 पायदान की छलांग लगाई है। अब ये 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 42.40 की औसत से 212 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई जिसके बाद उनको एक अंक का फायदा हुआ। बाबर टी-20 रैंकिंग में अब तीसरे स्थान पर है। 

Read More: New Zealand के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले कप्तान Hardik Pandya ने कही ये बड़ी बात

Read More: IPL 2023 में मिनी ऑक्शन से पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने इन सभी खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए

Read More: Mumbai Indian के स्टार खिलाड़ी Kieron Pollard ने IPL को कहा अलविदा

Read More: World Cup 2022: शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में होगा बड़ा फेरबदल

Read More: T-20 World Cup: Final में बारिश बन सकती है खलनायक

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics