Mumbai Indian के स्टार खिलाड़ी Kieron Pollard ने IPL को कहा अलविदा

 | 
Kieron Pollard

Kieron Pollard: IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियन को लगा बड़ा झटका। मुंबई इंडियन (Mumbai Indian) के दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद पोलार्ड अब मुंबई के बल्लेबाजों को ट्रेनिंग देंगे। इन्होने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 5 आईपीएल के ख़िताब जीते हैं। पोलार्ड सबसे ज्यादा बार आईपीएल का ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ी है। बता दें कि पोलार्ड ने इसी साल टी-20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह दिया था। 

2010 से MI का हिस्सा 

आईपीएल 2022 में किरोन पोलार्ड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं पिछले सीजन में भी पोलार्ड पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। आईपीएल 2022 में पोलार्ड ने 14.40 की औसत के साथ 144 रन बनाए थे। बता दें कि पोलार्ड 2010 से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। इन्होने आईपीएल में एक टीम के साथ सबसे ज्यादा लंबे समय तक जुड़े रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। हालांकि, पोलार्ड अभी भी टीम से दूर नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस ने इनको टीम का कोच बनाया है। 

189 IPL मैच खेल चुके Pollard

बता दें कि पोलार्ड ने कुल 189 आईपीएल मैच खेले हैं। जिस दौरान इन्होने 3412 रन बनाए। जिसमे 16 फिफ्टी शामिल है। आईपीएल में पोलार्ड ने कुल 223 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी पोलार्ड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके नाम कुल 69 विकेट है। पोलार्ड अपने करियर में 101 टी-20 इंटरनेशनल और 123 वनडे खेल चुके हैं। 

Read More: MS Dhoni को भारत टीम के साथ जोड़ने की तैयारी में जुटा BCCI

Read More: India vs New Zealand: T-20 और ODI सीरीज के लिए भारत-न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

Read More: World Cup 2022: शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में होगा बड़ा फेरबदल

Read More: T-20 World Cup: Final में बारिश बन सकती है खलनायक

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics