Fifa World Cup 2022 में पहली जीत के साथ Ronaldo ने बनाया World Record

 | 
Fifa World Cup 2022

Fifa World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने वीरवार को घाना के खिलाफ 3-2 से टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। वही इस जीत के साथ रोनाल्डो ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रोनाल्डो पांच पुरुषों के वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फीफा वर्ल्ड कप में इनका यह 18वां मैच था और इनके अभी तक के सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर यह 8वां गोल दागा है। 

Fifa World Cup 2022

Ronaldo के आस-पास भी नहीं कोई खिलाड़ी 

ऐसा कारनामा करने में रोनाल्डो के आस-पास कोई और दूसरा खिलाड़ी नहीं है। लियोनल मेसी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इसे हासिल करने में सफल नहीं रहे। रोनाल्डो इससे पहले साल 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल कर चुके हैं। रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तकाल के सबसे युवा गोल स्कोरर बन गए हैं। ऐसा करने वाले यह दुनिया के वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इनसे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप भी ये कारनामा कर चुके हैं।

Ronaldo ने 5 World Cup में गोल दागने का बनाया रिकॉर्ड 

Fifa World Cup 2022

आपको बता दें कि इस स्टार फुटबॉलर ने फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों खेले है, जिसमे इन्होने कुल 13 गोल दागे हैं। वही इसके अलावा वह अलग-अलग 3 वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। बात दें कि 65वें मिनट में मिली पेनाल्टी को रोनाल्डो ने बॉल को दाए पैर से किक किया जो घाना के गोलकीपर के ऊपर से राइट कॉर्नर में जा लगी। जो की पुर्तगाल का पहला गोल था। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने लगातार 5 वर्ल्ड कप में गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। 

आखरी 25 मिनट में आए 5 गोल 

दरअसल, मैच के 65वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं। इस मुकाबले में पुर्तगाल ने घाना के खिलाफ 3-2 से अपनी पहली जीत हासिल की है। मुकाबले के आखरी 25 मिनट में 5 गोल आए थे। 

Read More: Fifa World Cup के बीच Ronaldo को बड़ा झटका, दो मैचों के लिए सस्पेंड

Read More: Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

Read More: Bangladesh: ऑलराउंडर जडेजा और यश दयाल बांग्लादेश ODI सीरीज से बाहर, इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

Read More: India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में कप्तान गब्बर तोड़ सकते है वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स का रिकॉर्ड

Read More: India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बोले कप्तान गब्बर, मैं अब मैच्योर हो गया हूं...

Read More: Suryakumar Yadav: ICC T-20 रैंकिंग में सूर्य का जलवा कायम

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics