T-20 World Cup: सेमीफाइनल हारने के बाद केवल 7 भारतीय खिलाड़ी लौटेंगे घर, बाकी न्यूजीलैंड के लिए होंगे रवाना

 | 
T-20 World Cup

T-20 World Cup 2022 के समीफइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारत टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। जिसके बाद अब टीम के सभी खिलाड़ी देश वापिस आने के लिए तैयार है। बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया भारत की 15 सदस्यीय टीम पहुंची थी। 

कप्तान रोहित सहित ये 7 खिलाड़ी जायेंगे घर 

मिली जानकारीं के अनुसार इन 15 खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी स्टैंडबाय में भी रहे थे। अब इनमें से कप्तान रोहित शर्मा सहित 7 खिलाड़ी देश के लिए रवाना होंगे। वहीं आपको बता दें कि बाकी 12 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से ही सीधा न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, वर्ल्ड कप 2022 से हार झेलने के बाद भारत टीम अब 3 टी-20 और 3 वनडे टूर्नामेंट खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। बता दें कि भारत टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी अपने घर वापिस आएंगे। 

Read More: World Cup 2022: शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में होगा बड़ा फेरबदल

न्यूजीलैंड में हार्दिक होंगे भारत के कप्तान 

बता दें कि इस टी20 सीरीज में भारत टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में दें दी गई है। पता चला है कि इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर (12) खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। ये सभी खिलाड़ी यहाँ ऐसे सीधा न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। 

जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच शेड्यूल

•    18 November: पहला T-20, वेलिंगटन
•    20 November: दूसरा T-20, माउंट माउंगनुई
•    22 November: तीसरा T-20, ऑकलैंड

•    25 November: पहला ODI, ऑकलैंड
•    27 November: दूसरा ODI, हैमिल्टन
•    30 November: तीसरा ODI, क्राइस्टचर्च

Read More: T-20 World Cup 2022: भारत टीम में खिलाड़ियों से ज्यादा कप्तानों की फौज, पिछले एक साल में किये जा चुके कई बदलाव

Read More: T-20 World Cup: गेंदबाजों ने डुबोई भारत की लुटिया

Read More: T-20 World Cup: पाकिस्तान को फाइनल तक पहुंचाने में इन खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

Connect with Us on | Facebook

 


 

National

Politics