T-20 World Cup के इतिहास में पहली बार इस टीम से भिड़ेगा भारत, जानिए

 | 
T-20 World Cup

T-20 World Cup में भारत टीम अपना पांचवा मैच आज जिम्बाब्वे के साथ दोपहर 1ः30 बजे खेलेगी। आपको बता दें कि भारत अब तक अपने 4 मैचों  में से 3 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं। इस समय भारत अंक तालिका में 6 अंको में साथ ग्रुप-2 में पहले स्थान पर हैं।  वहीं सुबह नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा हैं। जिसके बाद भारत अपने ग्रुप स्टेज के आखरी मैच से पहले ही सेमीफइनल में पहुंच चुका हैं। 

T-20 World Cup

ग्रुप-2 में PAK तीसरे स्थान पर 

बता दें कि साउथ अफ्रीका टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान, पाकिस्तान तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर स्थित हैं। ऐसे में ग्रुप-2 में टॉप दो टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। वहीं ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड ने पहले स्थान और इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए प्रवेश किया हैं।

भारत-जिम्बाब्वे Head To Head मैच 

भारत का सामना आज जिम्बाब्वे से होगा। बता दें कि दोनों टीमें 6 साल के बाद टी-20 मैच में आमने-सामने नज़र आएंगी। वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में भी दोनों टीमों आज पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी-20 हेड टू  हेड मुकाबलों कि बात कि जाए तो, भारत और जिम्बाब्वे  के बीच अब तक 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिनमे से 5 मुकाबलों में भारत को जीत मिलीं है। वहीं जिम्बाब्वे के नाम 2 मैच रहे है। ऐसे में भारत टीम का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। 

Read More: Happy Birthday Virat Kohli : खराब फॉर्म के बाद ऐसे की वापसी कि दुनिया ने किया सलाम, कप्तानी गई पर नहीं मानी हार

Read More : T-20 World Cup: विराट कोहली बने T-20 के सम्राट

Read More: T-20 World Cup 2022: नीदरलैंड ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर बिगाड़ा जिम्बाब्वे का खेल, लेकिन खुद भी टूर्नामेंट से बाहर

Read More: World Cup 2022: इस साल कोहली पर टिकी देश की उम्मीदें


 

National

Politics