Ind Vs Nz 1st T20 : नए "क्लीन स्वीप" मिशन को स्टार्ट करेगा आज भारत

- देखिए पॉसिबल प्लेइंग-11
 | 
Ind Vs Nz 1st T20

Khari Khari, News Desk: Ind Vs Nz 1st T20 : टीम इंडिया अपने घर में कीवियों के खिलाफ विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड 6 साल बाद भारत को उसी के घर में हराने के पूरी कोशिश करेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी।

जबरदस्त टीम कॉम्बिनेशन तलाशने की चुनौती

पंड्या के सामने युवाओं के बीच एक जबरदस्त टीम कॉम्बिनेशन तलाशने की चुनौती होगी क्योंकि टीम में रोहित, कोहली, राहुल इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दूसरी तरफ सेंटनर को भी ट्रेंट बोल्ड, टिम साउदी, केन विलियमसन जैसे सीनियर के बिना मैदान में उतरना होगा।

रांची के मैदान में तीनों मैचों में की जीत हासिल 

आंकड़ों के मामले में दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की है और 3 मैच टाई रहे हैं। रांची के मैदान की बात की जाए तो भारत ने इस मैदान पर 3 टी-20 मैच खेले और तीनों ही जीते।

लगातार 5वां मैच जीतने का मौका

भारत के पास आज अपने ही घर में न्यूजीलैंड से लगातार 5 मैच जीतने का मौका है। इससे पहले भारत में खेले गए 4 मुकाबले भारत ने जीते। उसे आखिरी हार 2017 में राजकोट के मैदान पर मिली।

देखिए पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, बेन लिस्टर, लोकी फर्ग्युसन।

ये भी पढ़ें : 4 बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप......हत्या......साइको किलर अरेस्ट

ये भी पढ़ें : ग्रैंड स्लैम में सानिया मिर्जा की journey हुई खत्म

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023: राफेल, सुखोई, जगुआर... भारतीय जवानों की बहादुरी

ये भी पढ़ें : Athiya और Rahul पर हुई उपहारों की बरसात

ये भी पढ़ें : MLA कुंडू के कार्यकर्ताओं की बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

ये भी पढ़ें : Covid Update : जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने पर सामने आये खतरनाक अंजाम

ये भी पढ़ें : Delhi Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा दिल्ली मेयर चुनाव का मामला

Connect with Us on | Facebook

National

Politics