WFI अध्यक्ष बृजभूषण झुकने को तैयार नहीं, इस्तीफा देने से किया इंकार

- 4 बजे खोलेंगे अपने पत्ते 
 | 
WFI

Khari Khari, News Desk: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे देश की महिला पहलवानों के धरने का आज तीसरा दिन है। इस धरने में हरियाणा की खाप पंचायतें भी शामिल हो सकती हैं। फोगाट खाप के बुलावे पर गुरुवार को सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत हुई। इसमें तय हुआ अगर पहलवानों की मांगे न पूरी की गयी तो दो दिन बाद खाप पंचायतें धरने में शामिल होंगी।

बैठक करीब पौने चार घंटे चली

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दी सफाई, जानें  क्या कहा?

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना पर बैठे पहलवानों को गुरुवार रात अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए बुलाया। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट सहित कई पहलवान 4 गाड़ियों से वहां पहुंचे थे। रात 10 बजे बैठक शुरू हुई और करीब पौने चार घंटे चली। अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने के लिए कहा।

गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत 

बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से मना कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मैं शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। मेरे समर्थन में कई खिलाड़ी हैं। बृजभूषण ने यौन शोषण के आरोपों के बारे में गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। बृजभूषण ने ऐसी किसी बातचीत से इनकार कर दिया है।

हरियाणा के मिनिस्टर से लेकर WFI के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप 

यौन शोषण के आरोप में फंसे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, खेल  मंत्रालय ने मांगा WFI से जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला - Olympic wrestlers  allege ...

खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच करने और मांगों पर विचार करने के लिए कमेटी बनाने का सुझाव दिया है। कहा जा रहा है पहलवान इस बात पर राजी नहीं हैं। CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा हरियाणा के मिनिस्टर से लेकर WFI के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे लेकिन न कोई इस्तीफे और न ही कोई कार्रवाई हुई। ये बहुत शर्मनाक बात है।

अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से किया इंकार 

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्‌डा के इशारे पर मेरे खिलाफ राजनीति हो रही है। आरोप लगाने वालों का करियर खत्म हो चूका है। सभी पहलवान एक ही कम्युनिटी से हैं। पार्टी के आदेश को मानूंगा।

ये भी पढ़ें : Wrestlers Protest : महिलाओं के सम्मान के लिए आज दोपहर 12 बजे बड़ा फैसला!

ये भी पढ़ें : Jammu - Kashmir में एंट्री के साथ Rahul की यात्रा विवाद में फंसी

ये भी पढ़ें : बड़े भाई की तरह मानती थी, रेप किया, धर्म बदलने को मजबूर किया

ये भी पढ़ें : Maharashtra: भयंकर सड़क हादसे में 9 लोगों ने गवाई जान

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi बड़े जोखिम के रडार पर

ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st ODI : गिल ने बनाया झक्कास रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें : WFI के प्रेसिडेंट Brij Bhushan Sharan Singh पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Connect with Us on | Facebook

National

Politics