World First Watch : जानिए दुनिया की सबसे First Watch कैसी दिखती थी, आज है इसकी इतनी कीमत !

 | 
World First Watch

khari khari News Desk, (Prachi Gautam)
World First Watch  : हज़ारों साल पहले जब सभ्यताओं का विकास नहीं हुआ था उस समय लोग समय का या दिन बीतने का अनुमान कैसे लगाते होंगे ये सवाल अक्सर हर किसी के मन में आता है। आज के समय में घड़ी (Watch ) पहनना भले ही पहनना आम बात हो गई है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कुछ गिने-चुने और अमीर लोगों के पास ही घड़ियां हुआ करती थीं। क्या आपने कभी सोचा है दुनिया में सबसे पहले घड़ी को किसने बनाया था और वो घड़ी कैसी दिखती थी? आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा। दरअसल  दुनिया की पहली घड़ी का (World First Watch) नाम लिया जाता है तो लोग पीटर हेनलेन को ही घड़ी का निर्माता समझते हैं। पर उनकी एक और घड़ी मिली है, जिसका नाम पोमैंडर घड़ी है और उसे दुनिया की पहली घड़ी के तौर पर मान्यता मिल रही है।

दुनिया की सबसे पहली घड़ी 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' 

World First Watch 

बता दें दुनिया की सबसे पहली घड़ी को 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' या 'वॉच 1505' के नाम से जाना जाता है। इसे जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था और उन्हें ही दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है। पीटर हेनलेन ने इस घड़ी को करीब 515 साल पहले यानी 1505 में बनाया था। किसी सेब के आकार की पोमैंडर घड़ी आखिर कैसे दुनिया के सामने आई, इसकी कहानी भी बड़ी ही रोचक है। कहते हैं कि साल 1987 में घड़ी बनाने वाले एक युवक ने लंदन के कबाड़ी मार्केट से 10 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 947 रुपये में पोमैंडर को खरीदा था, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वो दुनिया की सबसे पहली घड़ी है। उसने उस घड़ी को कई सालों तक अपने पास रखा और फिर साल 2002 में उसने उसे किसी और को बेच दिया। अब जिसने उस घड़ी को खरीदा, उसे भी इसकी कीमत नहीं पता थी, इसलिए उसने भी उसने भी उसे किसी और को बेच दिया। आखिरकार जब पोमैंडर घड़ी एक शोध करने वाले युवक के हाथ लगी, तब जाकर इसे दुनियाभर में पहचान मिली। उस घड़ी पर उसे बनाने का साल भी लिखा हुआ था और उसपर उसके आविष्कारक पीटर हेनलेन का हस्ताक्षर भी था। बताया जाता है कि यह घड़ी पीटर हैनलैन की निजी घड़ी थी, जिसे वो हमेशा अपने पास रखते थे। 

Read More: World First Web Site And Post : क्या आप जानते हैं दुनिया की पहली Website कैसे बनी थी, कैसी थी पहली Post

world first watch

आज इस घड़ी की इतनी है कीमत 

आपको बता दें दुनिया की सबसे पहली घड़ी की खास बात ये है कि यह कॉपर (तांबा) और सोने से बनी है। आज के समय में इस घड़ी की कीमत 50 से 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 381 करोड़ रुपये से 611 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह अनुमान साल 2014 में अमेरिका के मशहूर 'एंटीक वीक मैगजीन' ने लगाया था।

Read More: Tempo Hanseat Journey : 100 सालों से आज भी भारतीय सड़कों की शान है ये वाहन, जानें इसका अब तक का सफर

Connect with Us on | Facebook