Water Rich Fruits in Winter: सर्दियों में न होंने दें शरीर में पानी की कमी, जानें पानी से भरपूर इन फलों को खाएं

 | 
Water Rich Fruits in Winter

Water Rich Fruits in Winter: सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में आमतौर पर लोग पानी पीना भूल जाते हैं या पानी की प्यास कम लगती है। तो इस मौसम में शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। यह आगे चलकर कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारिया आने की सभावना देती है। पुरानी कब्ज का सामना करने से लेकर त्वचा की समस्याओं तक, लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि समस्या ये पानी कम पिने के वजह से होता है। लोगों के पानी नहीं पीने के कुछ कारण यह हैं कि उन्हें आमतौर पर प्यास नहीं लगती है या ठंड के मौसम में उन्हें आमतौर पर पसीना नहीं आता आदि बहुत से कारण होते है। तो ऐसे में हमारा शरीर आगे चलकर बीमारियों का घर बन जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे फलों के बारे में जो की पानी से भरपूर होते है और हमारी बॉडी के लिए सही रहते है। 

सेब 

Water Rich Fruits in Winter

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के लाभ दे सकते हैं। सेब में 80-85 प्रतिशत पानी की मात्रा अधिक होती है। वे सोडियम, और वसा में कम हैं, और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। वे विटामिन सी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं।

अनार

Water Rich Fruits in Winter

अनार के खाने योग्य भाग में 2 प्रतिशत प्रोटीन और 1 प्रतिशत वसा होता है। अनार के आधे माध्यम में 82 प्रतिशत पानी होता है जिसमें केवल 50 कैलोरी होती है। पानी कम पीने पर आप इसको भी खा सकते है या फिर जूस बनाकर भी पी सकते हो। 

अंगूर

Water Rich Fruits in Winter

इसमें High Vitamin C होता है और यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो immunity को मजबूत करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल, High Blood Pressure को भी कम करता है। आप सोने से पहले अंगूर का रस ले सकते हैं। इस फल में 88 प्रतिशत पानी होता है।

Read More: Healthy Snacks For Evening: अगर शाम के नाश्ते में खाएंगे ये स्नैक्स, तो मिलते है ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे

अनानास 

Water Rich Fruits in Winter

अनानास में उच्च एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। अनानास में 80 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और इसमें रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन समस्या को हल करने में मदद करते हैं।

संतरा 

Water Rich Fruits in Winter

संतरा एक मौसमी फल है। इस फल में 86 प्रतिशत पानी होता है। संतरे शरीर को विटामिन सी की प्रचुरता साबित करने में मदद करते हैं। संतरे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत और शरीर को हाइड्रेटेड रख सकते हैं। इनमें कम कैलोरी होती है और फलों के सबसे पौष्टिक फलों में आता है। 

Read More: Tips To Stay Healthy in Winter: सर्दियों में रहना चाहते है स्वस्थ, तो इन जबरदस्त Tips को करें फॉलो

Read More: Home Remedies For Acidity: एसिडिटी के Home Remedies में है कुछ कमाल की चीजें, जिनसे जल्द मिल सकता है Relief, जानें कैसे

Also Read : Benefits of kiwi : कीवी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, रोजाना सेवन से मिलेंगे चौंकाने वके वाले फायदे

Also Read : Home Remedies To Fight Flu : फ्लू से लड़ने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपचार, मिल सकती है राहत

Connect with Us on | Facebook

National

Politics