Healthy Snacks For Evening: अगर शाम के नाश्ते में खाएंगे ये स्नैक्स, तो मिलते है ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे

 | 
Healthy Snacks For Evening

Healthy Snacks For Evening: शाम की कड़क चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने को मिल जाएं तो बात ही अलग होती है। सबसे खास बात ये है कि ये खाने में जितने टेस्टी हैं इन्हें बनाना उतना ही आसान है। याद रखने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्य भोजन के बीच स्नैकिंग का मुख्य कारण भूख और लालसा को संतुष्ट करना है। उसके लिए आपको इस बात का पता होना जरुरी है कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में। बहुत से लोग नाश्ते के समय बहुत सारा जंक फूड खाते हैं जिसके बाद उनका वजन बढ़ता बढ़ना शुरू होता है, और वह इस से बहुत परेशान होते है। ऐसे में हम बताने जा रहे है कुछ स्नैक्स के बारे में जिनसे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।  

मूंगफली

मूंगफली के दाने फाइबर, प्रोटीन और अच्छी गुणवत्ता वाले वसा से भरपूर होते हैं। वे कई महत्वपूर्ण विटामिनों से भरे होते हैं जो आपको Heart disease से बचाने में मदद कर सकते हैं। आप इनका भी प्रयोग कर सकते है। 

Read More: Tips To Stay Healthy in Winter: सर्दियों में रहना चाहते है स्वस्थ, तो इन जबरदस्त Tips को करें फॉलो

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ स्वाद भी होता है। शाम को चाय के साथ कद्दू के इन बीजों को चबाना आसान है। अगर आप इन्हें भूनना चाहते हैं या उबालना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। जैसा करना आपको असान और मज़ेदार लगे आप वैसा कर सकते है, और इसका आनंद ले सकते है।

नट्स का एक ट्रेल मिक्स

ट्रेल मिक्स नट्स और सूखे मेवों का मिश्रण होता है जिसे स्नैक फूड के रूप में खाया जाता है। बादाम, काजू, अखरोट, खजूर और प्रून चबाना- इन सभी में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है जो वजन घटाने में मदद करता है।

Read More: Home Remedies For Acidity: एसिडिटी के Home Remedies में है कुछ कमाल की चीजें, जिनसे जल्द मिल सकता है Relief, जानें कैसे

Also Read : Benefits of kiwi : कीवी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, रोजाना सेवन से मिलेंगे चौंकाने वके वाले फायदे

Also Read : Home Remedies To Fight Flu : फ्लू से लड़ने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपचार, मिल सकती है राहत

Connect with Us on | Facebook

National

Politics